Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऋतिक और सैफ की फिल्म विक्रम वेधा, खतरनाक पर मजेदार दुनिया
    Headlines सिनेमा

    ऋतिक और सैफ की फिल्म विक्रम वेधा, खतरनाक पर मजेदार दुनिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऐक्टर:रितिक रोशन, सैफ अली खान, राधिका आप्टे, शारिब हाशमी, रोहित सराफ, सत्यदीप मिश्रा
    डायरेक्टर : पुष्कर,गायत्री
    श्रेणी: Hindi, Action, Crime, Thriller
    अवधि:2 Hrs 40 Min

    ‘व‍िक्रम वेधा’ स‍िनेमाघरों में र‍िलीज हो गई है. ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की जोड़ी पर्दे पर आमने-सामने नजर आ रही है. ये फिल्‍म तम‍िल की इसी नाम की फिल्‍म का हिंदी रीमेक है ज‍िसमें आर. माधवन और व‍िजय सेतुपति की धमाकेदार जोड़ी नजर आई थी.

     

    कहानी
    ये कहानी है विक्रम और वेधा की. व‍िक्रम एक पुल‍िस वाला है और उसकी स्पेशल टास्क फोर्स इसल‍िए तैयार की गई है ताकि वह खतरनाक गैंगस्टर वेधा को पकड़ सके. व‍िक्रम, वेधा को पकड़ने की तैयारी में है पर वेधा खुद सरेंडर कर सभी को चौंका देता है. इतना ही नहीं वेधा की वकील बनी है खुद विक्रम की पत्‍नी (राध‍िका आप्‍टे). यहां से शुरू होता है चूहे-बिल्ली वाले अंदाज का खेल. विक्रम हर बार अपनी बहादुरी से वेधा को पकड़ता है पर वेधा अपने सवालों से व‍िक्रम को ऐसा घेरता है कि फंस जाता है. इस बीच कहानी जबरदस्‍त मोड़ लेती है. अब ये मोड़ क्‍या है और आगे क्‍या होता है, ये जानने के ल‍िए तो आपको फ‍िल्‍म देखनी होगी.

     

    स्‍क्रीन पर व‍िक्रम और वेधा बने सैफ और ऋतिक रोशन का आमना सामना होता है, वो सीन्‍स जबरदस्‍त बन जाते हैं. ऋतिक और सैफ दोनों ही अपने-अपने क‍िरदार में स्‍क्रीन पर शानदार नजर आए हैं. दोनों स्‍क्रीन पर एक-दूसरे को खूब कॉम्‍पलीमेंट कर रहे हैं. हालांकि फर्स्‍ट हाफ में कहानी की स्‍पीड कुछ स्‍लो कही जा सकती है.

     

    तम‍िल की मूल कहानी में ज्‍यादा बदलाव नहीं क‍िए गए हैं. पर साउथ की इस कहानी को लखनऊ और कानपुर में ह‍िंदी भाषी ऑड‍ियंस के लिए बखूबी ब‍िठाया गया है. हालांकि भोजपुरी बोलते ऋतिक से आप ‘सुपर 30’ वाले सर की तुलना करेंगे लेकिन भाषा के अलावा दोनों में कोई समानता नहीं है. दोनों के अंदाज में जमीन-आसमान का अंतर है. इस फिल्‍म का टाइटल भले ही ‘व‍िक्रम वेधा’ है और इसमें व‍िक्रम पहले आता है, पर ये कहानी ‘वेधा’ की है और ऋतिक ने अपने अंदाज से आपका द‍िल जीतने की पूरी कोशिश की है.

    फिल्‍म का एक्‍शन सीक्‍वेंस, इसका बैकग्राउंड स्‍कोर आपको खूब पसंद आएंगे. रेलवे यार्ड वाला सीक्‍वेंस तो शानदार है. दरअलस एक्‍शन फिल्‍में अक्‍सर तकनीक की जीत और द‍िमाग-लॉज‍िक की हार वाले कॉन्‍सेप्‍ट के साथ आती हैं. पर ‘व‍िक्रम वेधा’ की सबसे अच्‍छी बात ये है कि यहां स‍िर्फ बेतुका एक्‍शन नहीं है, बल्कि माइंडगेम्‍स की एक खतरनाक पर मजेदार दुनिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई भारत की चिंता, स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बुमराह टी20 विश्व कप से बाहर

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.