Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई भारत की चिंता, स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बुमराह टी20 विश्व कप से बाहर
    Breaking News Headlines

    खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई भारत की चिंता, स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बुमराह टी20 विश्व कप से बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब गिनती के ही दिन बचे हैं, लेकिन टीम इंडिया की परेशानी कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है. अब भारत के सबसे अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. 15 साल बाद वर्ल्ड चैम्पियन बनने का सपना देख रही टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका है. बुमराह भारत के लिहाज से कितने अहम गेंदबाज हैं, यह किसी से छिपा नहीं है. उनकी गैरमौजूदगी का कितना नुकसान हो सकता है, यह हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में दिख चुका है. जहां बुमराह के नहीं रहने के कारण टीम इंडिया डेथ ओवर में जूझती नजर आई थी और सुपर-4 राउंड में ही हारकर बाहर हो गई थी.

     

    भारत ने टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है और इसके अलावा 4 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा है. यानी किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर इन 4 में से किसी को मुख्य स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. अब जबकि बुमराह टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं तो स्टैंडबाय के रूप में चुने गए 2 गेंदबाज मोहम्मद शमी और दीपक चाहर में से किसी एक को मुख्य स्क्वॉड में जोड़ा जा सकता है. लेकिन, परेशानी यह है कि दीपक ने हाल ही में अपनी चोट से उबरकर टीम में वापसी की है और उन्हें बहुत ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले हैं.

     

    दूसरी तरफ, मोहम्मद शमी कोरोना से अभी-अभी उबरे हैं और वो मैच फिट हैं या नहीं. यह कहना अभी मुश्किल है. यानी चोटिल बुमराह के स्थान पर जिन्हें मुख्य स्क्वॉड में चुना जा सकता है, वो खुद पूरी तरह फिट नहीं हैं. ऐसे में टी20 विश्व कप टीम इंडिया कैसे जीतेगी ? यह सबसे बड़ा सवाल है.

     

    बुमराह पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जो टी20 विश्व कप से पहले चोटिल हुए हैं. उनसे पहले, रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. दीपक हुडा को भी टी20 विश्व कप की टीम में चुना गया है. लेकिन, उन्हें भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही बैक इंजरी हो गई. इसी वजह से दीपक इस सीरीज से बाहर हो गए हैं

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऋतिक और सैफ की फिल्म विक्रम वेधा, खतरनाक पर मजेदार दुनिया
    Next Article आज का दिन: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022, कला-व्यवसाय में कामयाबी के लिए देवी स्कंदमाता की आराधना करे…

    Related Posts

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.