जमशेदपुर में HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत, 14 वर्ष की लड़कियों के लिए जरूरी बताया गया टीका
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के सदर अस्पताल परिसर में आज HPV वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 14 वर्ष की सभी लड़कियों को यह वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी मानी जाती है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, यह टीका 90 प्रतिशत से अधिक सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है।

कार्यक्रम के दौरान शुरुआती तीन बच्चियों को वैक्सीन देकर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जागरूक होकर अपनी बच्चियों का टीकाकरण जरूर कराएं, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके।

