Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस की हार इंडिया गठबंधन के लिए कितना बड़ा झटका
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    कांग्रेस की हार इंडिया गठबंधन के लिए कितना बड़ा झटका

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2023Updated:December 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है, वहीं तेलंगाना में कांग्रेस पहली बार सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी मध्य प्रदेश में सरकार बचाने में सफल रही और पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हराकर बीजेपी सत्ता में लौट आई है। वहीं राजस्थान में हर चुनाव में सरकार बदलने का रिवाज बदलना चाह रही कांग्रेस नाकामी हाथ लगी है। उसे सिर्फ तेलंगाना में ही सफलता मिली है। भारत के इस सबसे नए राज्य में बीआरएस (पहले टीआरएस) के अलावा पहली बार किसी और पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इन चुनावों को 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा था, जिनमें जीत हासिल करने और बीजेपी को सत्ता से हटाने के इरादे से 28 विपक्षी दलों ने इंडियन

    नेशनल डेवेलपमेंट इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) नाम से गठबंधन बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया के घटक दलों की एक बैठक बुलाई है जो छह दिसंबर को दिल्ली में होगी। हालिया चुनावों के नतीजों के बाद हो रही इस बैठक का महत्व अब और भी बढ़ गया है। सवाल उठ रहे हैं कि इन नतीजों का इस गठबंधन और इसके भविष्य पर क्या असर पड़ेगा। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि नतीजों के बाद इंडिया के घटक दलों ने कांग्रेस के रवैए पर सवाल उठाए हैं। नेशनल कन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान जो बातें की थीं, वे खोखली साबित हुईं़ उन्होंने गठबंधन की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, छह तारीख को कांग्रेस अध्यक्ष ने इंडिया अलायंस को खाने पर बुलाया है़ चलिए तीन महीने बाद उनको इंडिया एलायंस दोबारा याद आया़ अब देखते हैं, उस पर क्या बात होती है। इसी तरह जेडीयू ने भी कांग्रेस पर तंज कसा़ पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि इन चुनावों में विपक्ष के तौर पर इंडिया गठबंधन कहीं था ही नहीं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक तौर पर सोशलिस्ट पार्टियाँ इन राज्यों में थीं, लेकिन कांग्रेस ने कभी इंडिया गठबंधन के अपने दूसरे सहयोगियों से न तो सलाह ली और न ही उनसे राय मांगी। उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भोपाल में इंडिया गठबंधन की एक रैली होनी थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने ये रैली नहीं

    करने का फैसला किया।

     

     

    इंडिया गठबंधन पहले ही दिन से कई चुनौतियों से जूझ रहा है। जैसे इसके घटक दल कई राज्यों में एक दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं और वे एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव भी लड़ते रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों और विषयों पर उनकी राय और स्टैंड भी अलग है। चुनाव के नतीजों का विश्लेषण करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सीमा चिश्ती कहती हैं कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ने इन चुनावों में एक मौका गँवाया है। उनकी नजर में इन चुनावों में विपक्षी दलों को साथ लेने और एक राजनीतिक बदलाव की पहल की जा सकती थी, जिससे इंडिया गंठबंधन की भावना को मजबूती मिलती। छोटी पार्टियों को अपने साथ लेने से कांग्रेस को जो फायदा मिल सकता था, उसमें उसने चूक की है। गठबंधन बनने से जो राजनीतिक शक्ल बदलती है, वह नहीं बदली. जैसे तेलंगाना में उन्होंने सीपीआई के साथ गठबंधन किया था, लेकिन सीपीएम के साथ नहीं किया था़ तो इस तरह से बाकी जगह भी छोटे दलों को साथ लाने का फायदा वे नहीं ले पाए। जैसे अजीत जोगी की पार्टी (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़) का वोट बीजेपी को ट्रांसफर हो गया़ इसी तरह राजस्थान में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के साथ भी गठबंधन किया जा सकता था़ अखिलेश यादव की पार्टी एसपी मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ना चाहती थी तो एक-दो सीटें उन्हें दी जा सकती थी। कुछ सीटें वामदलों को देते तो नई राजनीति ला सकते थे़ लेकिन आप उसी लाइट-हिंदुत्व में पड़ गए़ न आपने हिंदुत्व को चुनौती दी, न ही उस पर खेल पाए़ तो फिर कोई आपको क्यों चुनेगा? तेलंगाना में कांग्रेस को इसलिए फायदा हुआ, क्योंकि वहाँ पर एक क्षेत्रीय आंदोलन था। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगर छोटे दलों को साथ लिया जाता तो फायदा होता. जैसे अखिलेश की पार्टी (एसपी) को (मध्य प्रदेश में) मौका दिया जाता, तो बिहार और यूपी के स्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने और स्वीकार्यता बनाने का अवसर मिलता। लेकिन अभी इसके लिए लंबी लड़ाई की जरूरत पड़ेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत की जनता का भरोसा सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है : अमित अग्रवाल
    Next Article जमशेदपुर:सीआईआई और यंग इंडियनस संस्था की ओर से रेड क्रॉस भवन में लगा एकदिवसीय नेत्र जांच शिविर

    Related Posts

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    June 4, 2026

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    June 4, 2026

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.