डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल
🙏👏🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल..०३::०८::२०२५ रविवार 🙏
🕉️ *ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे* 🚩
🌺 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य))*
🙏🙏
🙏 *जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म तारीख महीना इसवी जन्म समय और जन्म स्थान लिखकर दीजिए कृपया* 🙏🙏🌺🌺🙏🙏मेरा स्थायी और वर्तमान पता – (*डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी कृष्णा रोड रामस्वरूप बगान दस नंबर बस्ती सिदगोड़ा जमशेदपुर*)
🕉️ मित्रों 🙏 *इस दैनिक पंचांग को आप भी अपने मित्रों और वाट्सअप समूहों में दीजिए जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ हो सके* 🙏🙏
*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*
नोट – *विशेष आवश्यकता में, नौकरी करने में या नौकरी ज्वाइन करने में, विद्यार्थी को पंचक राहुकाल आदि यात्रा विचार नहीं*
*इसी प्रकार चौबीस घंटे के अंदर वापसी हो तो दिशाशूल नहीं लगता है*
दिशा शूल ज्ञान —
*रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।*
*सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
*मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए और गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
🙏🙏🙏🙏
मंगला मंगली विचार —

*मंगल यदि प्रथम चतुर्थ सप्तम अष्टम या द्वादश भाव में हो तो मंगला मंगली दोष होता है किन्तु वही मंगल यदि अपने घर में हों या उच्च के हों या अपने सप्तम भाव को देख रहे हों या मंगल लग्नेश या भाग्येश हों या फिर मंगल पर शनि राहु और वृहस्पति का प्रभाव हो तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है*
🙏नोट — *मिथिला में रहने वाले सभी मैथिल हैं चाहे वो किसी भी जाति या धर्म के क्यों ना हो ंवो मैथिल हैं और मिथिला में रहने वाले लोगों में मंगला मंगली विचार नहीं किया जाता है*🌺🌹💐🙏🙏👏🕉️
🙏🙏🙏🙏
*नाड़ी दोष समाप्त कैसे होता है* –
*वर वधू की नाड़ी एक हो तो नाड़ी दोष लगता है और विवाह अच्छा नहीं माना जाता है किन्तु यदि वर वधू का नक्षत्र अलग अलग हो तो नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है।वर वधू का नक्षत्र भी एक हो किंतु चरण अलग अलग हो तो उस स्थिति में भी नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है और वर वधू की नाड़ी एक रहते हुए भी वैवाहिक जीवन शुभ होता है*
(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट
*नोट*- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें।
लाभ में व्यापार करें।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें।

*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।*
*महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*
*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*
*सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है*
*💮
*🚩भद्रा वास एवं फल -:*
*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*
*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮 *आपका आज का दिन आपके अच्छे विचारों अच्छी दिनचर्या एवं अच्छे प्रयासों से प्रभावित होगा। अच्छे प्रयासों और कर्मनिष्ठ दिनचर्या से नकारात्मक ग्रह भी अच्छे परिणाम देने लगते हैं इसलिए राशिफल को आधार बनाकर आज का दिन मत व्यतीत कीजिए*
*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*
*शाकेन रोगा वर्ध्दते पयसो वर्ध्दते तनुः ।*
*घृतेन वर्ध्दते वीर्यं मांसान्मासं प्रवर्ध्दते ।।*
।। चा o नी o।।
*शाक से रोग, दूध से शरीर, घी से वीर्य और मांस से मांस की वृध्दि होती है।*
*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*
गीता -: ज्ञानकर्मसन्यास योग अo-04
*गतसङ्गस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतसः ।*,
*यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते ॥*,
*जिसकी आसक्ति सर्वथा नष्ट हो गई है, जो देहाभिमान और ममता से रहित हो गया है, जिसका चित्त निरन्तर परमात्मा के ज्ञान में स्थित रहता है- ऐसा केवल यज्ञसम्पादन के लिए कर्म करने वाले मनुष्य के सम्पूर्ण कर्म भलीभाँति विलीन हो जाते हैं॥,23॥*,
*💮🚩 नाम राशि और जन्म की राशि कहां कहां* —
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।*
🌺 *मिथिला एवं पंचांग के अनुसार निम्न पंचांग* —
*(यहां काशी पंचांग के अनुसार सबकुछ है इसके तिथि और नक्षत्र आदि के समय में नौ मिनट जोड़ देने से मिथिला का पंचांग हो जाता है)*
🙏श्री शुभ संवत् २०८२
🕉️ श्री शक संवत् १९४७
🌺 *काशी पंचांग में सूर्योदय* –०५::२५
🙏 सूर्यास्त –०६::३५
🕉️ श्रावण मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि दिन में –०७::५८ मिनट तक इसके बाद दशमी तिथि
🌺 नक्षत्र – विशाखा नक्षत्र प्रातः काल –०६::१० मिनट तक इसके बाद अनुराधा नक्षत्र
🙏 योग – शुक्ल योग प्रातः काल –०७::०३ मिनट तक इसके बाद ब्रह्म योग
🕉️ *आज का राहुकाल दिन में* ०४::४७ मिनट से ०६::२५ मिनट तक
🙏 *आज जिनका जन्मदिन है उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं* 🙏 *हैप्पी बर्थ डे। जन्मदिन के पवित्र अवसर पर आप सरसों तेल या घी के पांच दीये जलाइये जिससे कि आपके जीवन में भी सफलता सुख समृद्धि का प्रकाश जगमाता रहे और भगवान से अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकारी जीवन की कामना कीजिए मोमबत्ती या दीया बुझाइए नहीं। दूसरी बात कि आप अपनी आयु मत बताइए आयु की संख्या के अनुसार मोमबत्ती या फिर दीये मत जलाइये इससे आपकी आयु क्षीण होती है सुख समृद्धि में कमी आती है लोगों की बुरी नजर लग जाती है भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और मिलकर ग्रहण करें*🙏🙏
🕉️ *आज आपका दिन मंगलमय हो आपको सफलता मिले आप सपरिवार हंसते मुस्कुराते हुए रहिये 👏🙏 और अपने परिवार को तनावमुक्त रखिये 🙏 *योग प्राणायाम कुछ हल्के व्यायाम कीजिए संतुलित आहार लीजिए 🙏 और नशा अहंकार को छोड़ कर जीवन का वास्तविक आनंद लीजिए*
🙏 नोट — *चंन्द्रमा सवा दो दिन एक राशि में रहते हैं सबसे कम अवधि एक राशि पर। अन्य ग्रह महीनों वर्षों तक एक ही राशि में रहते हैं*। *ऐसी स्थिति में दैनिक राशिफल में समानताएं रहेंगी ही और कभी-कभी ऐसा भी होता है जब सबकुछ लगभग एक जैसा रहता है तो राशिफल में नब्बे पंचानबे प्रतिशत समानताएं आ जाती हैं और पिछले वाले राशिफल रिपीट हो जाता है कुछ अंतर को छोड़कर*। *दैनिक राशिफल लिखना सबसे कठिन कार्य है क्योंकि ग्रह एक राशि पर महीनों वर्षों तक रहते हैं फिर नवमांश कुंडली आदि का सहयोग लेकर दैनिक राशिफल लिखना पड़ता है।*
🕉️—-क्या कहते हैं आज आपके सितारे देखिए अपना राशिफल।
०३::०८::२०२५

१ 💐मेष राशि–
आपको बाहर जाने का योग बन सकता है और काम के लिए आमदनी के लिए नौकरी के लिए यदि आप बाहर जा रहे हैं तो जा सकते हैं। आपके घरेलू सुख में वृद्धि होगी जीवन के आवश्यक संसाधन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन की प्राप्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। अपने पैतृक संपत्ति अपनी कमाई की संपत्ति और जीने के लिए जो आवश्यक सुविधाएं हैं उन सब की स्थिति आज अच्छी रहेगी। किंतु आपको अपने लापरवाही पर बिना सोचे समझे निर्णय लेने पर नियंत्रण करना होगा। यदि आपको गैस्टिक की समस्या है तो अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दीजिए फिर से संबंधित समस्या पर पूरा ध्यान देना होगा यदि आप इस बीच माता-पिता बनने वाले हैं अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा।
२👏 वृष राशि–
जैसे-जैसे आप अच्छा प्रयास करेंगे अच्छा सोचेंगे और सोच विचार कर कदम उठाएंगे अलसी पर नियंत्रण करेंगे बचपना को दूर कीजिएगा और खुश होकर काम कीजिएगा आज वैसे-वैसे आपके परिवार में आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा धन का अपव्यय नहीं कीजिए क्योंकि आज आमदनी आपको अच्छी होगी। अपने माता और फेफड़ा की समस्या पर पूरा ध्यान दीजिए। आपका जीवन बहुत सुंदर रहेगा पारिवारिक जीवन दांपत्य जीवन बच्चों के साथ जीवन अच्छा रहेगा अपने धड़कन की समस्या पर अपने मां के स्वास्थ्य पर और धोखा देने वाले शत्रु इन सब पर ध्यान रखिएगा।
३💐 मिथुन राशि —

मिथुन राशि पर आज का दिन हर प्रकार से सफल है सौभाग्य सूचक है। आध्यात्मिक और पारिवारिक दोनों जीवन का आनंद मिलेगा आपको। सफलता के लिए जो रणनीति बनाई है आपने आज सफल होगा आप किसी के नकारात्मक प्रभाव में आकर अपने लक्ष्य से पीछे मत हटिये। अपने ज्ञान अपने बुद्धि और अपने प्रभाव का आज जितना अच्छा उपयोग कीजिएगा सफलता का आनंद आपको उतना ही अधिक मिलेगा। अपने पाचन तंत्र को ठीक रखिएगा और जहां तक संभव हो आप अपने बोलने पर सोने पर उसको क्रिया रूप में परिवर्तित करने पर पूरा ध्यान दीजिएगा आपको बहुत सुंदर सफलता मिलने जा रहे हैं।
४👏 कर्क राशि —
अंदर से निराशा की भावना हटाइए और अपनी बौद्धिक क्षमता का अपने ज्ञान का अपने पुरुषार्थ का अच्छा उपयोग कीजिए। आज धन संपत्ति की प्राप्ति होगी व्यवसाय में आमदनी में खुलकर लाभ होगा बस आपको व्यक्ति और समय का पहचान करना होगा आंख बंद करके किसी पर विश्वास नहीं के लिए और लापरवाही में अच्छे लोग अच्छे अवसर को हाथों से जाने भी नहीं दीजिए।। कब्जियत एलर्जी अरे चर्म रोग की समस्या पर ध्यान दीजिए अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दीजिए। ईश्वर की कृपा से आज आपका दिन आपका मनोरथ का पूरा करने वाला है आप अपने समय का और उपलब्ध सुविधा का अच्छा उपयोग कीजिए। अपनी कमजोरी से आप असफल होते हैं इस कमजोरी को छोड़ दीजिए। अपने अंदर से हीन भावना दूर कीजिए आप सफलता के सर्वश्रेष्ठ स्थिति में जाने वाले हैं इसलिए अपना मनोबल सशक्त रखें।
५ 💐सिंह राशि –
अपनी भावुकता पर नियंत्रण कीजिए आवेश पर नियंत्रण कीजिए। झूठे तंत्र-मंत्र नशा दिखावटी जीवन बिना सोचे समझे निर्णय इन सारी बातों पर आप पूरा नियंत्रण कीजिए। क्योंकि ये सारी बातें आपके सामने खड़े आशातीत सफलता में बाधक सिद्ध होंगे।अपार संभावनाएं हैं सामने जो सफलता में बदलते जायेंगे। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान रखिए। जहां तक संभव हो वैसा भोजन नहीं कीजिए जिससे पित्त की मात्रा अधिक हो, सर दर्द हो और मल मूत्र क्रिया पर उसका बुरा प्रभाव हो। यह वर्ष अफेयर के लिए ठीक नहीं ।पार्टनरशिप में सावधानी रखनी होंगी। आज आप जो भी काम करते हैं जो भी निर्णय लेते हैं थोड़ी से सावधानी रखिएगा सामने वाले व्यक्ति विषय के विषय में जानकारी ले लीजिएगा।
६ 👏कन्या राशि —

आपकी राशि पर शुभ स्थिति बन रही है। आज अपने आवश्यकताओं को कम कीजिए अपने अपेक्षाओं को कम कीजिए और जितना संभव हो आप अपने खर्च पर नियंत्रण कीजिए। अनावश्यक क्रोध अनावश्यक नेतागिरी किसी को अपमानित कर देना अत्यधिक भावुक होकर किसी का विश्वास करना किसी का उपकार करना इन सारी बातों पर आपको 14 सितंबर तक नियंत्रण करना होगा क्योंकि इस कन्या राशि वालों के लिए भारी-भारी सफलताएं आने वाले हैं जमीन से उठकर आप सफलता के शिखर पर जाने वाले हैं। रक्त संबंधी समस्या पाचन तंत्र की समस्या और एलर्जी की समस्या पर ध्यान दीजिए। जो आमदनी आ रही है आमदनी के जो अवसर मिल रहे हैं उसका अच्छा उपयोग कीजिए।
७ 💐तुला राशि —
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भारी सफलता का जहां-जहां आपको नौकरी में बड़ा हो रहे थे प्रमोशन में बाधा हो रही थी आपकी सैलरी बढ़ नहीं पा रहे थे आज इन सारी बातों पर आपको सफलता मिलेगी। आपका दिन नौकरी के लिए आमदनी के लिए संपत्ति के लिए सम्मान के लिए व्यवसाय के लिए अपने करियर में सफलता के लिए आज बहुत सुंदर है। बाहर जाने का भी योग बन सकता है इस सप्ताह खर्च बहुत हो सकता है अपने परिवार और अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए कुछ खानदान समस्या है तो अपने खान-पान कंट्रोल कीजिए अच्छे लोगों का आशीर्वाद दीजिए भगवान शंकर का ध्यान कीजिए सब ठीक हो जाएगा।
८ 🪷वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भारी सफलता का है आपका भाग्य खुलकर साथ देगा आपको आपकी आमदनी कहीं कोई कमी नहीं होगी किंतु एक बात पर ध्यान देना होगा आप अपने परिवार में जहां व्यवसाय करते हैं जहां नौकरी करते हैं जहां आप रह रहे हैं स्वार्थी और झगड़ा लगाने वाले लोगों से व्यवहारिक दूरी बनाकर रखिए। अपना वैवाहिक जीवन मधुर बनाया किसी के उकसावे में आकर अपने पति अपनी मां अपने पत्नी का अपमान मत कीजिए। इस वर्ष अपने सबसे बड़ी संतान के स्वास्थ्य पर आप पूरा ध्यान देते रहिए।

९ 🌺धनु राशि —
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत सुंदर है जो संसाधन आपको उपलब्ध हो रहा है उसका अच्छा उपयोग कीजिए आपकी समस्या का अंत होगा आपकी गरीबी दूर होगी और आपका तनावपूर्ण जीवन प्रसन्नता में बदल जाएगा। गलत सत्संग अनैतिक प्रेमलता दिशाहीन निर्णय नहीं लीजिए इस पूरे साल में आपको इन बातों पर ध्यान देना है।
१० 👏मकर राशि —
अपने माता-पिता अपने बड़े लोगों और अपने घर के अच्छे लोगों का परामर्श ले सकते हैं। कुछ ऐसे अवसर आ रहे हैं कुछ ऐसी परिस्थिति आ रही है जिसका लाभ आपको मिलेगा और इसमें अच्छे लोगों का साथ चाहिए उनका आशीर्वाद उनके परामर्श उनका आर्थिक सहयोग सब कुछ चाहिए और आपको मिलेगा भी। बस आप अपने आवेश पर और अपने नकारात्मक उत्तर पर नियंत्रण की सबका साथ मिलेगा आपको हर तरह से आप सहयोग मिलेगा स्थिति आपकी सफलता के लिए पूर्ण अनुकूल है। पति पत्नी और परिवार में अपने ऑफिस में जहां तक संभव हो मधुर संबंध बनाए रखें। मानसिक तनाव दूर कीजिए कुछ सोच कर नींद नहीं आती है आप पसीना पसीना हो जाते हैं शांत हो जाइए जो कठिन समय था वह बीत चुका है अब आप सफलता की ओर जा रहे हैं और उसे समय आ गया है इसलिए योग प्राणायाम त्राटक ईश्वर का ध्यान सब कुछ कीजिए अंदर से खुश रहे मूड फ्रेश करके कम कीजिए।
११💐 कुम्भ राशि —
कुंभ राशिफल अच्छे ग्रहण का प्रभाव अच्छी सफलता का संजोग है सफलता की एक भारी स्थिति बनने जा रही है आपकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जाएगी आपका व्यवसाय आपका राजनीतिक जीवन आपका व्यावसायिक जीवन और आपका अपना पारिवारिक देगा सब कुछ बहुत सुंदर होता जाएगा। आप स्वयं भी अपने जिद अपने गुस्सा चापलूस के लोगों के सत्संग से दूर रहिए। ऐसा भोजन नहीं कीजिए ऐसे स्थान पर नहीं जाइए पैसे जगह मत सोई है जहां आपको नींद नहीं आवे और कुछ आत्माओं का अनुभव हो श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके गायत्री मंत्र का जाप करके इन बाधाओं पर आप नियंत्रण कर सकते हैं।
१२🚩मीन राशि —
मीन राशिफल एक के बाद एक कई शुभ ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त है। इतना संघर्ष आपने पिछले वर्षों में किया है उसे संघर्ष का सुंदर उपहार आपको सफलता के रूप में मिलने जा रहा है इसके लिए आप शारीरिक वैचारिक पर मानसिक रूप से तैयार रहिए। कुछ अचानक घटनाएं हो सकते हैं किंतु इससे आपकी निजी जीवन पर कोई प्रभाव नहीं होगा सुनी सुनाई बातों पर कहीं भी झगड़ा नहीं कीजिएगा। आपके जीवन का एक सुंदर और सफल दिन है आज। श्री कृष्ण भगवान एवं माता दुर्गा जी का ध्यान करके आज का दिन का आरंभ कीजिए और जहां सरलता की आवश्यकता है वहां सरल बनाकर रहिए,जहां कुछ आक्रामक निर्णय की आवश्यकता है वहां आक्रामक बनकर रहिए। आपकी सफलता के लिए आपके आनंद के लिए और आपके संघर्ष इन तीनों बातों के लिए जाना जाएगा आप सफल होने जा रहे हैं आज आपको एक-एक कदम संघर्ष होगा संघर्ष से घबराकर काम से अलग नहीं होना है। अपने परिवार में अपने बच्चों से अपने मित्रों से अपने कलीग्स से व्यवसाय के क्षेत्र में मधुर वातावरण का परिचय आवश्यक होगा।🙏🕉️🌺👏🙏🕉️
आज आपका दिन मंगलमय हो 🙏🕉️🌺👏 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड मो एवं वाट्सअप नंबर 9430336503 जय श्री सीताराम 🙏🕉️🌺👏🙏🕉️🌺👏

