डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल
🙏👏हर हर महादेव 🙏🏻 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः। श्रृंगार और भक्ति के अद्भुत संगम पवित्र श्रावण मास में आपका स्वागत 🙏👏🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल..११::०७::२०२५ शुक्रवार प्रतिपदा तिथि 🙏
🕉️ *ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे* 🚩
🌺 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य))*
🙏🙏
🙏 *जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म तारीख महीना इसवी जन्म समय और जन्म स्थान लिखकर दीजिए कृपया* 🙏🙏🌺🌺🙏🙏मेरा स्थायी और वर्तमान पता – (*डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी कृष्णा रोड रामस्वरूप बगान दस नंबर बस्ती सिदगोड़ा जमशेदपुर*)
🕉️ मित्रों 🙏 *इस दैनिक पंचांग को आप भी अपने मित्रों और वाट्सअप समूहों में दीजिए जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ हो सके* 🙏🙏
*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*
नोट – *विशेष आवश्यकता में, नौकरी करने में या नौकरी ज्वाइन करने में, विद्यार्थी को पंचक राहुकाल आदि यात्रा विचार नहीं*
*इसी प्रकार चौबीस घंटे के अंदर वापसी हो तो दिशाशूल नहीं लगता है*
दिशा शूल ज्ञान —
*रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।*
*सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
*मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए और गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
🙏🙏🙏🙏
मंगला मंगली विचार —
*मंगल यदि प्रथम चतुर्थ सप्तम अष्टम या द्वादश भाव में हो तो मंगला मंगली दोष होता है किन्तु वही मंगल यदि अपने घर में हों या उच्च के हों या अपने सप्तम भाव को देख रहे हों या मंगल लग्नेश या भाग्येश हों या फिर मंगल पर शनि राहु और वृहस्पति का प्रभाव हो तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है*
🙏नोट — *मिथिला में रहने वाले सभी मैथिल हैं चाहे वो किसी भी जाति या धर्म के क्यों ना हो ंवो मैथिल हैं और मिथिला में रहने वाले लोगों में मंगला मंगली विचार नहीं किया जाता है*🌺🌹💐🙏🙏👏🕉️
🙏🙏🙏🙏
*नाड़ी दोष समाप्त कैसे होता है* –
*वर वधू की नाड़ी एक हो तो नाड़ी दोष लगता है और विवाह अच्छा नहीं माना जाता है किन्तु यदि वर वधू का नक्षत्र अलग अलग हो तो नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है।वर वधू का नक्षत्र भी एक हो किंतु चरण अलग अलग हो तो उस स्थिति में भी नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है और वर वधू की नाड़ी एक रहते हुए भी वैवाहिक जीवन शुभ होता है*
(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट
*नोट*- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें।
लाभ में व्यापार करें।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें।
*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।*
*महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*
*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*
*सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है*
*💮
*🚩भद्रा वास एवं फल -:*
*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮 *आपका आज का दिन आपके अच्छे विचारों अच्छी दिनचर्या एवं अच्छे प्रयासों से प्रभावित होगा। अच्छे प्रयासों और कर्मनिष्ठ दिनचर्या से नकारात्मक ग्रह भी अच्छे परिणाम देने लगते हैं इसलिए राशिफल को आधार बनाकर आज का दिन मत व्यतीत कीजिए*
*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*
*शाकेन रोगा वर्ध्दते पयसो वर्ध्दते तनुः ।*
*घृतेन वर्ध्दते वीर्यं मांसान्मासं प्रवर्ध्दते ।।*
।। चा o नी o।।
*शाक से रोग, दूध से शरीर, घी से वीर्य और मांस से मांस की वृध्दि होती है।*
*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*
गीता -: ज्ञानकर्मसन्यास योग अo-04
*गतसङ्गस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतसः ।*,
*यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते ॥*,
*जिसकी आसक्ति सर्वथा नष्ट हो गई है, जो देहाभिमान और ममता से रहित हो गया है, जिसका चित्त निरन्तर परमात्मा के ज्ञान में स्थित रहता है- ऐसा केवल यज्ञसम्पादन के लिए कर्म करने वाले मनुष्य के सम्पूर्ण कर्म भलीभाँति विलीन हो जाते हैं॥,23॥*,
*💮🚩 नाम राशि और जन्म की राशि कहां कहां* —
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।*

🌺 *मिथिला एवं पंचांग के अनुसार निम्न पंचांग* —
*(यहां काशी पंचांग के अनुसार सबकुछ है इसके तिथि और नक्षत्र आदि के समय में नौ मिनट जोड़ देने से मिथिला का पंचांग हो जाता है)*
🙏श्री शुभ संवत् २०८२
🕉️ श्री शक संवत् १९४७
🌺 *काशी पंचांग में सूर्योदय* –०५::१५
🙏 सूर्यास्त –०६::४५
🕉️ श्रावण मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि रात्रि में –०१::५९ मिनट तक इसके बाद द्वितीया तिथि
🌺 नक्षत्र – पूर्व आषाढ़ नक्षत्र प्रातः काल –०६::३१ मिनट तक इसके बाद उत्तर आषाढ़ नक्षत्र
🙏 योग – वैधृति योग रात्रि में –१०::०९ मिनट तक इसके बाद विष्कुम्भ योग
🕉️ *आज का राहुकाल दिन में* १०::१० मिनट से ११::५१ मिनट तक
🙏 *आज जिनका जन्मदिन है उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं* 🙏 *हैप्पी बर्थ डे। जन्मदिन के पवित्र अवसर पर आप सरसों तेल या घी के पांच दीये जलाइये जिससे कि आपके जीवन में भी सफलता सुख समृद्धि का प्रकाश जगमाता रहे और भगवान से अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकारी जीवन की कामना कीजिए मोमबत्ती या दीया बुझाइए नहीं। दूसरी बात कि आप अपनी आयु मत बताइए आयु की संख्या के अनुसार मोमबत्ती या फिर दीये मत जलाइये इससे आपकी आयु क्षीण होती है सुख समृद्धि में कमी आती है लोगों की बुरी नजर लग जाती है भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और मिलकर ग्रहण करें*🙏🙏
🕉️ *आज आपका दिन मंगलमय हो आपको सफलता मिले आप सपरिवार हंसते मुस्कुराते हुए रहिये 👏🙏 और अपने परिवार को तनावमुक्त रखिये 🙏 *योग प्राणायाम कुछ हल्के व्यायाम कीजिए संतुलित आहार लीजिए 🙏 और नशा अहंकार को छोड़ कर जीवन का वास्तविक आनंद लीजिए*

🙏 नोट — *चंन्द्रमा सवा दो दिन एक राशि में रहते हैं सबसे कम अवधि एक राशि पर। अन्य ग्रह महीनों वर्षों तक एक ही राशि में रहते हैं*। *ऐसी स्थिति में दैनिक राशिफल में समानताएं रहेंगी ही और कभी-कभी ऐसा भी होता है जब सबकुछ लगभग एक जैसा रहता है तो राशिफल में नब्बे पंचानबे प्रतिशत समानताएं आ जाती हैं और पिछले वाले राशिफल रिपीट हो जाता है कुछ अंतर को छोड़कर*। *दैनिक राशिफल लिखना सबसे कठिन कार्य है क्योंकि ग्रह एक राशि पर महीनों वर्षों तक रहते हैं फिर नवमांश कुंडली आदि का सहयोग लेकर दैनिक राशिफल लिखना पड़ता है।*
🕉️—-🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏
आज आपके सितारे क्या कहते हैं 🙏देखिए अपना राशिफल :- ११::०७::२०२५ शुक्रवार 🙏🙏 👏 👏
नोट —
*ग्रहों की स्थिति में अचानक परिवर्तन हो रहे हैं।शनि मीन राशि में राहु कुंभ राशि में मंगल सिंह राशि में केतु सिंह राशि में। व्यक्ति समाज देश और दुनिया को बड़ी सावधानी से रहना होगा । सम्पत्ति भौतिक सम्पत्ति, पैतृक सम्पत्ति, स्वास्थ्य, पूंजी निवेश के क्षेत्र में जब-तक इकतीस जुलाई तक मंगल सिंह राशि में केतु के साथ रहेंगे और राहु से पीड़ित रहेंगे।*
१ 💐मेष राशि–
बहुत सुंदर दिन और सब कुछ आपके भाग्य के अनुसार हॉलीवुड होगा आज का दिन आपके लिए बहुत सौभाग्यशाली है। कोई बात कहानी है अपना पक्ष रखना है तो मर्यादित होकर निर्भीक होकर अपनी बात रखिए अपना पक्ष रखिए आपको आपका अधिकार मिलेगा आपका सम्मान मिलेगा और आपका पारिश्रमिक अच्छी तरह से मिलेगा आपको। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा और अपने दांपत्य जीवन को मधुर बना कर रखें जितना संभव हो सके आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखेंगी किसी को उधार देने से पहले पार्टनरशिप में रुपए लगाने से पहले एक दो बार आज सोच लीजिएगा आपके साथ कल धोखा नहीं हो।

२👏 वृष राशि–
आपकी संपत्ति में आपकी आमदनी में और आपकी सफलता में आज सब कुछ अच्छा देखने को मिलेगा बस आप मानसिक शांति बनाए रखें और किसी के दबाव में आकर गलत निर्णय नहीं लीजिए। अपना आत्म बल बधाई और जो काम आप कर रहे हैं उसे काम में आपको सफलता मिलने जा रहे हैं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा और अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा। आज का दिन आपकी सफलता के लिए बहुत सुंदर है और सफलता देने वाला है।
३💐 मिथुन राशि —
मिथुन राशि पर आज एक प्रकार से सफलता सम्मान समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति का अद्भुत संयोग है। ईश्वर की कृपा से आज आपको मनचाहा फल मिलेगा किंतु आपको अपने अंदर से डर अत्यधिक उदारता और बिना मतलब जिद पर नियंत्रण करना होगा। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा यदि माता-पिता बनने में समस्या है भगवान का ध्यान कीजिए सब कुछ ठीक रहेगा वैसा भोजन नहीं कीजिए जिससे आपका पाचन तंत्र और रक्त संचालन में समस्या यदि आप मां बनने जा रहे हैं तो अपने शिशु पर ध्यान दीजिए और अपने ऊपर भी ध्यान दीजिए।
४👏 कर्क राशि —
कर्क राशि पर आज कई प्रकार से सफलता का पूरा सहयोग है आप किसी के बहकावे में आकर गलत निर्णय नहीं लीजिए तो सब कुछ ठीक-ठाक रहेगा। आपको आज क्या काम करना है और अपने उद्देश्य में आप कैसे सफल होंगे इसके लिए एक योजना बनाया एक रूपरेखा तैयार कीजिए। आज का दिन आपके अनेक क्षेत्रों में सफलता की प्राप्ति का है इसलिए जहां भी आपको अच्छा अवसर मिलता है आप उसको स्वीकार कीजिए। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा एलर्जी सांस की समस्या या कैफ की समस्या रहती है तो अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दीजिए।
५ 💐सिंह राशि –
अपने इच्छा के अनुसार आज आप लाभ कमा सकते हैं सफलता प्राप्त कर सकते हैं आप अपनी इच्छा के अनुसार अपने साम्राज्य को आगे बढ़ा सकते हैं अपने कारोबार में अच्छा परिवर्तन ला सकते हैं किंतु आपको गलत सत्संग से दूर रहना होगा। अपने क्रोध पर अत्यधिक दया पर सत्य प्रतिश
त नियंत्रण करना होगा गलत सत्संग से जुड़ी क्रोध और अत्यधिक भावुकता पर नियंत्रण यह अगले पूरे साल तक आपको आवश्यक है इस बात को आज याद कर लीजिए गाड़ी में नोट कर लीजिए। एक भारी सफलता आपके जीवन में आने जा रहे हैं उसके लिए आपके तन मन से तैयार रहना होगा जहां कठोर होने की आवश्यकता है वहां कठोरता का परिचय देना आवश्यक होगा
६ 👏कन्या राशि —
ग्रहों की स्थिति आपको अनुकूल फल देने वाला है इसीलिए कन्या राशि के जितने भी जातक हैं उन्हें आज की सफलता के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना होगा अपने विचारों में ताजगी दीजिए और अपने उद्देश्य के पूर्ति के लिए अपने अंदर अपने बारे में अपने स्वभाव के बारे में समीक्षा कीजिए। आज व्यवसाय के तुलना में नौकरी से अधिक लाभ है किंतु यदि आपका व्यवसाय पहले से चला आ रहा है तो आपके व्यवसाय से पर्याप्त लाभ है। आप नया काम करना चाहते हैं तो कम से कम सूरज के सिंह राशि में आने के बाद कीजिए तो आपके काम में गति आएगी वैसे 17 सितंबर के बाद कन्या राशि वालों के लिए अच्छा समय आ रहा है नया काम नया पार्टनरशिप नया स्थान उसके बाद अच्छा रहेगा। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा कहीं यात्रा करने से पहले गणेश भगवान का ध्यान कर लीजिए माता दुर्गा जी का ध्यान कर लीजिए।
७ 💐तुला राशि —
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आपकी मनोकामना को पूरा करने में समर्थ है जिस उद्देश्य से जो आशा लेकर आप बहुत दिनों से प्रतीक्षा में है जिस सफलता के लिए आप प्रयास में है ग्रहों की स्थिति आज आपके लिए अनुकूल है किंतु 10 15 दिन आपको और प्रतीक्षा करनी होगी इसके बाद आप नौकरी व्यवसाय स्थान परिवर्तन में लाभ होगा। आज आपको कुछ नए लोगों से परिचय होगा और आपके पुराने मित्र भी आपको सहयोग देने की इच्छा करेंगे सोच विचार करके यदि आप अच्छे मित्रों का सहयोग लेते हैं अच्छे लोगों का परामर्श लेते हैं तो आज कुछ ऐसे काम होने जा रहे हैं कुछ ऐसी सफलता मिलने वाली है कुछ ऐसे अवसर आपको मिलने वाले हैं जहां से आपके नए जीवन का आरंभ हो सकता है आप शरीर और मन से बिल्कुल फिट रहे अंदर से खुश रहे आप विद्यार्थी हैं पढ़ाई की तैयारी कीजिए।

८ 🪷वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आपकी मनोकामना को पूरा करने में हर प्रकार से समर्थ है किंतु एक बात का ध्यान रखना होगा कि आप किसी को खुश करने के लिए थोड़ा सा अपने आप को अधिक शो करने के लिए दिखावा में नहीं आई बिना मतलब खर्च मत कीजिए कुछ बढ़ाने का प्रयास कीजिए ग्रहों का संजोग ऐसा बना रहा है वृश्चिक राशि वालों का आज अचानक ऐसा मूड बनेगा बहुत खर्चे में पड़े आज दिनभर इस बात को आप याद रखिए कंजूसी नहीं कीजिए किंतु आवेश में आकर अपना अकाउंट खाली मत कीजिए। शेयर बाजार आपके लिए हानिकारक नहीं है उसमें आप अपना भाग आजमा सकते हैं आपकी आमदनी आपकी नौकरी आपकी संपत्ति और भौतिक सुख आज सब कुछ आपके पक्ष में है तो इतने सारे सुविधा और सफलताएं आपको मिलने जा रहे हैं तो दिखावटी जीवन पर आपको नियंत्रण करना होगा। थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा यदि आपको कमर में दर्द की समस्या है कैफ की समस्या रहती है तो अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दीजिएगा यदि आपका नया-नया विवाह हुआ है तो आज कहीं भी रहे माता महालक्ष्मी जी का ध्यान कीजिए और दुर्गा जी के मंदिर में महादेव के मंदिर में जाकर संभव हो तो दर्शन करने का प्रयास कीजिए और सुखद दांपत्य जीवन के लिए संकल्प लीजिए। मुझे आप शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी जा रहे हैं आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया अवसर है प्रमोशन भी होगा शिक्षा के क्षेत्र में आपको नौकरी भी होगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। सोना चांदी का दुकान टेंट हाउस का दुकान मेडिसिन का दुकान जल्दी आप करते हैं या आपका अपना कोचिंग संस्थान है जहां आप परामर्श देते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत सुंदर से जुड़े हुए हैं तो वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन हर प्रकार से सुंदर और सफल है।
९ 🌺धनु राशि —
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आपकी अपेक्षा से अधिक सफलता देने वाला है तो आप सब की नजर पर आ सकते हैं ऐसी स्थिति में आप आज सवेरे से मानसिक शांति बनाए रखें एक-एक मिनट का उपयोग कीजिए शिक्षा का क्षेत्र राजनीति के सामाजिक क्षेत्र और अध्यात्म के क्षेत्र में आपको अच्छी उपलब्धि मिलेगी इन सारे क्षेत्र के माध्यम से आप अपनी कमाई भी कर सकते हैं और अपनी लोकप्रियता को भी आगे बढ़ा सकते हैं। आज जहां भी रहे कुछ कार्य आरंभ करने से पहले छोटा हो या बड़ा श्री कृष्ण भगवान एवं माता दुर्गा जी के पवित्र स्वरूप का ध्यान करके आज के दिन का आरंभ कीजिए रात में सोते समय श्री कृष्ण भगवान का ध्यान करके अपने सिरहाने में पीला वस्त्र रखकर सेंड कीजिए कल भी आपको अच्छा होने जा रहा है उसका आरंभ आज ही हो जाएगा कल आपको बहुत काम करना है आपको आराम करने का अवकाश नहीं मिलेगा तो आज और कल अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा जब भी अवसर हो विश्राम करने का प्रयासकीजिएगा।

१० 👏मकर राशि —
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत सुंदर है किंतु आपको अपना स्वास्थ्य और अपना ध्यान बचाना होगा इस बात का पूरा प्रयास कीजिएगा कि आपका धन का दुरुपयोग नहीं और वैसा भोजन नहीं कीजिएगा जिससे आपका पाचन तंत्र खराब नहीं हो।यदि आप मां बनने वाले हैं तो अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य को पूरा ध्यान दीजिएगा। जो सफलता कभी नहीं मिलती है वह सफलता का पूर्ण योग आज आपकी राशि पर आमदनी में वृद्धि होगी नए जगह से नए काम से आमदनी में कर सकती है इसलिए आज आप इस बात का पूरा प्रयास कीजिए की जो पद जो प्रतिष्ठा जो आमदनी आपको आज मिलने जा रही है उसको सुरक्षित कीजिए आप अपने उदारता मत छोड़िए किंतु अत्यधिक उदारता पर पूरा नियंत्रण कीजिए बस सब कुछ आपके हाथ में रहेगा। श्री राधा कृष्ण के चरणों का ध्यान कीजिए अपने जीवन के अच्छे गुरु आशीर्वाद देने वाले लोगों का आशीर्वाद लीजिए। आप कितनी सफलता चाहते हैं आज मिलेगी किंतु आपको छुपे हुए शत्रु और अनैतिक आसान वाले लोगों से दूर रहना होगा।
११💐 कुम्भ राशि —
आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा आपको अपने मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा आप अपने जी कैरियर में लगे हुए हैं हर जगह से आपको सफलता मिलेगी किंतु आपको अपने क्रोध जिद और अहंकार पर पूरा नियंत्रण करना होगा अन्यथा आपको अपने परिवार से दूरी होगी और आप सब दोस्त लोगों के चक्रव्यूह में पड़कर बर्बाद हो सकते हैं। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन असंभव से लगने वाले कार्यों पर सफलता का दिन है राज योग का प्रभाव रहेगा विपरीत परिस्थिति में भी आज आप लाभ ही कमाएंगे आमदनी होगी आपका मान सम्मान बढेगा।
१२🚩मीन राशि —
मीन राशि वाले लोगों को आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा अपने विचारों में कुछ नयापन लाना होगा किंतु सफलता का जो क्रमशाला आ रहा है उसमें छेड़छाड़ मत कीजिए। जो सफलता आपको सहज रूप से मिल रही है जहां आपको धीरे-धीरे ही सही आमदनी मिल रही है उसमें विशेष परिवर्तन नहीं कीजिए और यथावत चलने दीजिए। आपका दिन सुख समृद्धि और सौभाग्य से परिपूर्ण है पारिवारिक और सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए अपने ऊपर भी ध्यान दीजिए बहुत दिनों से आप अपने स्वास्थ्य और अपने मानसिक शांति को दूर रखे हैं अब ऐसा मत कीजिए आप अपने को भी सुरक्षित रखें। आमदनी पड़ेगी नए काम नए व्यवसाय की संभावना बनेगी नौकरी घरेलू आमदनी संपत्ति के वृद्धि सब कुछ ठीक-ठाक रहेगा।🙏👏🕉️🌺 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड मो एवं वाट्सअप नंबर 9430336503))* आज आपका दिन मंगलमय हो।जय श्री सीताराम 🙏👏🌺🕉️🙏👏🌺🕉️🙏👏🌺
