Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तकलीफ में बेघर परिवार
    बिहार

    तकलीफ में बेघर परिवार

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी) । प्रखंड के शंकरपुर टोले के बेघर परिवार काफी तकलीफ में हैं । विदित हो कि उच्च न्यायालय के आदेश पर सोमवार को अंचल प्रशासन द्वारा चैतू मुखिया, मनोज मुखिया और धुबिया देवी के घरों को तोड़कर गिरा दिया गया था । ये लोग गरीब और भूमिहीन हैं । 50 वर्षों से अधिक समय से बने हुए इनके आशियाने के उजड़ जाने से इनके सामने समस्याओं का पहाड़ टूट पड़ा है । इन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि दीपावली और छठ महापर्व के समय उनको ऐसे दिन देखने पड़ेंगे । 65 वर्षीय चैतू का कहना है कि उनके घर में एक वर्ष से आठ वर्ष के आठ बच्चे हैं । उनके आठ वर्षीय पोते पंकज को अब यह समझ में नहीं आ रहा कि वह कहां बैठकर पढ़ेगा और खाना खाएगा । उनका चार वर्षीय पोता रितिक की तो बोली ही बंद हो चुकी है । वह बार-बार रोता है और अपने दादा से लिपट जाता है । मनोज मुखिया के घर चार बच्चे हैं । उनकी 62 वर्षीया मां अपने पोते-पोतियों को कुछ समझा नहीं पा रही है । उनकी तीन वर्षीया पोती चांदनी को गहरा आघात लगा है । उसका खेलना-कूदना बंद है । उससे भी बदतर हालत धुबिया देवी के बच्चों की है । उनके घर दस महीने के रोहन सहित तीन बच्चे हैं । तेरह वर्षीय सोहन को कुछ समझ में नहीं आ रहा कि उनके घर को क्यों तोड़ दिया गया । उसकी भी पढ़ाई-लिखाई बंद हो गयी हुई है । रंजीत मुखिया, राम चन्द्र मुखिया, विनोद कुमार मुखिया और राजदेव मुखिया समेत अन्य ग्रामीणों के लिए इन बेघरों के लिए छत की व्यवस्था मुश्किल हो रहा है क्योंकि गांव में न तो कोई खाली जमीन है और न ही कोई सरकारी भवन ही जहां इन्हें शरण दिया जाए । अगल-बगल गांव के दीपक कुमार, धनवीर कामत, लालबाबू कामत तथा आनंद लाल कामत सहित कुछ समाजसेवी बेघर परिवार से मिले हैं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है । उधर अंचल अधिकारी रमण कुमार का कहना है कि इन लोगों को बसाने के लिए अंचल प्रशासन पूरी कोशिश करेगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभागार में पंचायत चुनाव को लेकर कर्मियों के साथ बैठक, नामांकन में उम्मीदवारों को नहीं होगी किसी प्रकार की परेशानी।
    Next Article राकेश तिवारी ने जगदीश नारायण चौबे के पिता ज्योतिषाचार्य पंडित जगत नारायण चौबे के निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में कोल्हान के समस्त कांग्रेस जन समर्पित कार्यकर्ता के साथ खड़े है

    Related Posts

    प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का अहंकार चकनाचूर

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत ने दिया अहंकार के अंत का संदेश

    August 4, 2026

    सावन की प्रथम सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना*

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.