Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का होली मिलन समारोह,होली गीतों पर झूमे पूर्व सैनिक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का होली मिलन समारोह,होली गीतों पर झूमे पूर्व सैनिक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का होली मिलन समारोह,होली गीतों पर झूमे पूर्व सैनिक

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का होली मिलन समारोह सिदगोड़ा स्थित हिंदुस्तान मित्र मंडल में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नमन… अमरप्रीत सिंह काले/ क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष हवलदार विनय यादव ने अतिथियों का स्वागत व परिचय कराया।इस समारोह में फगुआ मंडली ने होली गीत से समां बांध दिया, तो होली के पारंपरिक पकवानों के साथ गुलाल-अबीर से होली खेली गई। कार्यक्रम में भारी मात्रा में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के साथ-साथ सैन्य मातृशक्ति भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।

     

     

    सभी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम के जोश को दुगना कर दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ साथ मातृसक्ति कि भी सहभागिता रही।जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह के द्वारा संगठन गीत गाया गया। सर्वप्रथम संगठन के संस्थापक वरुण जी के द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ढोलक और झाल की थाप के साथ होली के गीतों पर पूरा पूर्व सैनिक समाज झूमता नजर आया।

     

     

    विशेषकर उमेश जी के द्वारा गए गीतों ने तो लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।उमेश शर्मा, प्रकाश पूरी जी ने गीत प्रस्तुत की।मातृ शक्ति की महिलाओं ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने भी अपनी अलग टोली बनाकर संगीत और नृत्य के साथ कार्यक्रम में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई।मातृ शक्ति की अध्यक्षा मंजुला जी ने इस अवसर पर मौजूद सभी मातृ शक्ति की सदस्यों को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा एकजुट होकर उसे सफल बनाने पर जोर दिया।पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। सेना के प्रमुख दिवसों के अलावा पर्व-त्योहार भी परिषद मनाती है।

     

     

    कार्यक्रम में उपस्थित रहे:-
    कार्यक्रम में वेद प्रकाश, संतोष कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, अवधेश कुमार, बिनय कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, डीएन सिंह, उमेश शर्मा, कुंदन सिंह, अशोक कुमार, दीपक शर्मा, धनंजय निर्दोष, गौतम लाल, निखिल, आमोद, गौतम, संतोष मिश्रा, बिनेश प्रसाद, संजय, बिरजू, राजेश, के अलावा संगठन के नए सदस्य कुमार विकास सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक सपरिवार शामिल हुए।सैन्य मातृशक्ति से मंजुला,पूनम ,वीना ,मृदुला, माधुरी ,स्वाति एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया
    Next Article कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार ‘अगर लोग कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहते तो हम इसमें क्या करें’

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.