Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेड क्रॉस सोसाइटी के पेट्रोन स्वर्गीय के के सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित 705 वां नेत्र ज्योति महायज्ञ 2024 के समापन समारोह में पहुंचे महामहिम राज्यपाल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय रांची राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेड क्रॉस सोसाइटी के पेट्रोन स्वर्गीय के के सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित 705 वां नेत्र ज्योति महायज्ञ 2024 के समापन समारोह में पहुंचे महामहिम राज्यपाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2024Updated:January 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेड क्रॉस सोसाइटी के पेट्रोन स्वर्गीय के के सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित 705 वां नेत्र ज्योति महायज्ञ 2024 के समापन समारोह में पहुंचे महामहिम राज्यपाल कैमरे की नजर में राष्ट्र संवाद की तस्वीर*

     

    राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने आज राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, जमशेदपुर एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मेगा आई कैंप-2024’ में जाकर वहां उपस्थित उपचार कराने वाले मरीजों से कुशलक्षेम जाना। राज्यपाल महोदय ने वहाँ उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, अपनी निःस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है और यह संकट के समय जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान ने इस नेत्र शिविर को आयोजित करके अंधापन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्था के ये प्रयास सराहनीय है।

     

    राज्यपाल ने कहा कि इस संस्था के द्वारा रक्तदान शिविर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाता रहा है, जो प्रशंसनीय है। रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन युद्ध में घायल सैनिकों हेतु किया गया था, लेकिन अब इस संस्था की गतिविधियां अत्यंत बढ़ गयी है। अब प्राकृतिक आपदा के समय में भी यह संगठन तत्पर होकर कार्य करता है। रेड क्रॉस सोसाइटी की यह शाखा अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कार्यरत है। ‘पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान’ के दिशा में भी इस शाखा द्वारा व्यापक रूप से कार्य किए जा रहे हैं।

    राज्यपाल महोदय ने इस मेगा कैंप को आयोजित करने हेतु सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं इस कैंप को आयोजित करने में सहायता करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

     

     

    ज्ञात हो कि बागबेड़ा राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान और रेड क्रॉस जमशेदपुर के शेख तत्वाधान में आयोजित 705 वे नेत्र ज्योति महायज्ञ के कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, उन्होंने राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान और रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जिले के उपायुक्त को दो एकड़ जमीन अस्पताल को उपलब्ध है कराने का आदेश दिया

     

    हर वर्ष राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन का मेगा कैंप लगाया जाता है इस वर्ष भी 6 जनवरी से 9 जनवरी तक 705 वा नेत्र ज्योति महायज्ञ का मेगा कैंप बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में आयोजित किया गया,इस कैप्प के अंतिम दिन रोगियों को निशुल्क दवाइयां और कंबल वितरण कर विदाई दी गई, जहां अंतिम दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिरकत की, उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कैंप के अंतिम दिन विदाई समारोह वाले कार्यक्रम का शुभारंभ किया,

     

     

    इस दौरान उन्होंने इस कार्य में लगे संस्था के सदस्यों के साथ-साथ, आर्थिक रूप से सहयोग करने वाले उद्यमियों कंपनी के पदाधिकारी और चिकित्सीय सेवा दे रहे चिकित्सकों को राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया साथ ही उन्होंने कैंप में ऑपरेशन करवा चुके नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी अपने हाथों से खोलकर उन्हें दवाइयां और शॉल ओढ़ाकर उन्हें विदाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की, वहीं उन्होंने अपने संबोधन में राम मनोहर लोहिया व रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में मौजूद उपायुक्त को दो एकड़ जमीन अस्पताल के लिए उपलब्ध कराने का आदेश दिया

    भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान ने इस नेत्र शिविर को आयोजित करके अंधापन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्था के ये प्रयास सराहनीय है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की ओर से बैठक आयोजित, तय की रणनीति
    Next Article आनंद मार्ग के 70 वा स्थापना दिवस पर A+ एवं AB+ ब्लड ग्रुप का रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्तदान एवं 100 पौधा दान।

    Related Posts

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    May 29, 2026

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    May 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.