Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल प्रदेश में फिर फटा बादल, अब तक 13 की मौत, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
    Breaking News Headlines

    हिमाचल प्रदेश में फिर फटा बादल, अब तक 13 की मौत, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश लगातार जारी है. बारिश के चलते लगातार लोगों की जान भी जा रही है. इस बार श्रीखंड के पास स्थित समेज और बागी ब्रिज के पास बुधवार रात को बादल फटा है. इस घटना में 45 लोग बह गए थे जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई है. बाढ़ प्रभावित इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है और मुश्किल परिस्थितियों में भी लोगों को निकालने का काम जारी है. इस साल भारी बारिश और बाढ़ के अलावा बादल फटने की कई घटनाओं के चलते हिमाचल प्रदेश के मूलभूत ढांचों को काफी नुकसान पहुंचा है. तमाम सड़कें बह गई हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

     

    कमांडर बलजिंदर सिंह ने कहा कि इस साल हिमाचल प्रदेश में भेजी गई टीमों को पूरी तरह से तैयार करके भेजा गया है. वे रेस्क्यू ऑपरेशन को बिना देरी के अंजाम देने में सक्षम हैं. उन्होंने बताया कि समेज में हुई बादल फटने की घटना बेहद भयानक है. अभी तक 13 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं और बाकियों की तलाश जारी है. आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है.

     

    बलजिंदर सिंह ने आगे कहा, ‘4 शव पहले ही मिल गए थे और 10 लोग लापता था. हमने 9 और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं. एक अभी भी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है.’ वहीं, मौसम विभाग का अनुमान था कि 7 अगस्त को पूरे हिमाचल में जोरदार बारिश होने वाली है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलर्ट भी जारी किया था.

    मौसम विभाग के अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जोगिंदर नगर में 24 घंटे में 110 mm बारिश हुई है जो कि काफी ज्यादा है. इसके अलावा, सिरमौर में भी खूब बारिश हुई है. प्रदेश के बाकी इलाकों में सामान्य बारिश हुई है. मौसम विभाग ने बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article रेसलर अंतिम पंघाल को ओलंपिक से किया बाहर, पेरिस छोड़ने का आदेश

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.