Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, कोल्हान डीआईजी के सख्त निर्देश
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, कोल्हान डीआईजी के सख्त निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 10, 2026Updated:March 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, कोल्हान डीआईजी के सख्त निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्र में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किसपटाह मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे। उनके जमशेदपुर आगमन पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।

    डीआईजी के आगमन के बाद शहर के पुलिस कार्यालय में एक उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी, डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में पिछले दिनों हुई आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों की स्थिति, अपराध नियंत्रण की रणनीति और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथी साथ आने वाले दिनों में त्यौहार की सुरक्षा व्यवस्था के लिए

    डीआईजी अनुरंजन किसपटाह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस को और अधिक सतर्कता के साथ काम करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से चोरी, लूट, छिनतई और संगठित अपराध के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आम लोगों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने की भी सलाह दी। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया।

    बैठक के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। डीआईजी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है और इसके लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

    कोल्हान डीआईजी के सख्त निर्देश जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआधुनिक पावर में सुरक्षा सप्ताह संपन्न, सुरक्षा जागरूकता में एएचपी विभाग सर्वश्रेष्ठ, सुरक्षा के प्रति सचेत श्रमिकों और इंजीनियरों को किया गया पुरस्कृत
    Next Article महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण

    Related Posts

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    September 26, 2026

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    September 26, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.