Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर-दफ्तर में इनकम टैक्स रेड
    Breaking News Headlines

    हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर-दफ्तर में इनकम टैक्स रेड

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल पर इनकम टैक्स की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है. आयकर विभाग संदिग्ध टैक्स चोरी को लेकर हीरो मोटोकॉर्प के मुखिया पवन मुंजाल और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी कर रहा है. गुरुग्राम, हरियाणा, दिल्ली और कुछ अन्य स्थानों पर स्थित पवन मुंजाल के कार्यालयों और आवासीय परिसरों में छापेमारी जारी है.

    इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूत्रों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों की एक टीम कंपनी और प्रमोटरों के वित्तीय दस्तावेजों और अन्य व्यावसायिक लेनदेन की जांच कर रही है. आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प के अध्यक्ष पवन मुंजाल के अलग-अलग परिसरों में तलाशी ली जा रही है. हीरो मोटोकॉर्प और उसके वरिष्ठ अधिकारियों के दो दर्जन से अधिक परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है. टैक्स चोरी के संदेह पर तलाशी और जब्ती कार्रवाई हो रही है.
    बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी में कुल थोक बिक्री में 29 फीसदी की महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की है. कंपनी के एक बयान के अनुसार, ऑटोमोबाइल कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में 5,05,467 इकाइयों के मुकाबले 3,58,254 इकाइयों की बिक्री की थी. फरवरी 2021 में 4,84,433 इकाइयों की तुलना में घरेलू बिक्री भी पिछले महीने 31.57 प्रतिशत घटकर 3,31,462 इकाई रही थी. पिछले महीने मोटरसाइकिल की बिक्री 3,38,454 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 4,63,723 इकाई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुणे की कंपनी ने चोरी से बनाई कोरोना वैक्सीन, 95 करोड़ डॉलर का मुकदमा
    Next Article हैदराबाद: आग लगने से 11 मजदूरों की मौत, तेलंगाना सीएम ने 5-5 लाख की सहायता का किया ऐलान

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.