Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सरकार शिक्षकों को ठगने का काम कर रही है : रघुवर दास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    हेमंत सरकार शिक्षकों को ठगने का काम कर रही है : रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हेमंत सरकार ने एक बार फिर से पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) को ठगने का काम किया है। चुनाव से पहले हेमंत सोरेन जी ने पारा शिक्षकों के कई सब्जबाग दिखाये, लेकिन सत्ता में आते ही टाल मटोल करने लगे हैं। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी ने वादा किया था कि झारखंड राज्य के बीस वर्षों से कार्यरत सहायक अध्यापक को भाजपा सरकार द्वारा तय वेतनमान को बढ़ाकर दिया जायेगा। साथ ही सरकार बनने के तीन माह में नया वेतनमान लागू कर दिया जायेगा, लेकिन आज तक सहायक शिक्षक इसका इंतजार कर रहे हैं।

     

     

     

    हमारी सरकार के समय बनाई गई नियमावली में सहायक अध्यापक को बिना परीक्षा दिये सीधे रूप से 5200-20200 रू का वेतनमान दिए जाने की तैयारी हो गई थी। परीक्षा पास करने के बाद सहायक अध्यापकों को 9300-34800 वाला वेतनमान मिलना था।

    वहीं हेमंत सोरेन जी ने 5200-20200 के वेतनमान के लिए सहायक आचार्यों के लिए सात घंटे की परीक्षा देना अनिवार्य कर दिया है। यह उनके साथ सरासर धोखा है। उन्हें बिना परीक्षा यह वेतनमान मिलना चाहिए।

     

     

     

    वर्तमान में हेमंत सरकार ने अल्पसंख्यक विद्यालयों में बिना टेट पास किए एवं परीक्षा दिए सीधी नियुक्ति कर दी है, तो सहायक अध्यापक जो 20 वर्षों से कार्यरत हैं, उन्हें वेतनमान देने में आना कानी क्यों कर रहे हैं। यह तुष्टिकरण नहीं है तो क्या है।

    आज राज्य के सहायक अध्यापक हेमंत सरकार पर विश्वास करके ठगा महसूस कर रहे हैं। राज्य के सहायक अध्यापक धैर्य रखें राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनते ही इस नियम को लागू किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article16 जुलाई को सुल्तानगंज प्रस्थान करेगा कांवरियों का जत्था , पीली गंजी एवं पीली टोपी कांवरियों का रहेगा पहचान= विकास सिंह
    Next Article झारखण्ड विधानसभा की आश्वाशन समिति के द्वारा 60मामलों पर तमाम विभागों से ली रिपोर्ट

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.