Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन दर्शाता है कि मानवीय पीड़ा को दूर करने की हमारी साझा सोच है और हम इसी सोच के साथ अपने इस शहर को और बेहतर बनायेंगें:बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राष्ट्रीय

    नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन दर्शाता है कि मानवीय पीड़ा को दूर करने की हमारी साझा सोच है और हम इसी सोच के साथ अपने इस शहर को और बेहतर बनायेंगें:बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन जिला स्तरीय नेत्र जांच शिविर के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल, नेत्र रोगियों को दी गई दवाई एवं कंबल का किया गया वितरण

    यह शहर विविधता भरा जरूर है, लेकिन जहां मानवता की बात आती है, अनेकता में एकता नजर आती है, यहां अंधापन निवारण अभियान का यह कार्य इतना बेहतरीन चल रहा है की जितनी तारीफ की जाए कम है। नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन दर्शाता है कि मानवीय पीड़ा को दूर करने की हमारी साझा सोच है और हम इसी सोच के साथ अपने इस शहर को और बेहतर बनायेंगें… उक्त विचार माननीय स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने जिला स्तरीय नेत्र जांच शिविर के समापन पर बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में व्यक्त किया। उन्होने कहा कि झारखंड सरकार की सोच है कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों के चेहरों पर खुशी रहे ताकि वे अपने यहां के रोगी व जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी ला सके और उनकी खुशी से ही सरकार के चेहरे पर खुशी आयेगी। उन्होने ऑपरेशन करने वाले चिकित्सीय टीम प्रमुख डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया तथा उनके साथ जुड़े अन्य पारा मेडिकल टीम तथा वॉलंटियर को सम्मानित किया। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में झारखंड के लोगों के लिए अपनी पूरी ताकत से कार्य करने के लिए राम मनोहर लोहिया नेत्रालय तथा रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा माननीय मंत्री को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

    ज्ञातव्य हो कि जिला के उपायुक्त  सूरज कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से राष्ट्रीय अंधापन निवारण का यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका वार्षिक आयोजन नेत्र ज्योति महायज्ञ के रूप में प्रतिवर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित होता है, जो आज सम्पन्न हुआ ।

    प्लाज्मा डोनेशन व अंधापन निवारण की नोडल पदाधिकारी को किया गया सम्मानित

     

    कार्यक्रम के दौरान जिला में कोरोना काल में जरूरतमंद मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने के लिए प्लाज्मा डोनेशन की नोडल पदाधिकारी तथा वर्तमान में अंधापन निवारण अभियान की नोडल पदाधिकारी परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया को सम्मानित किया गया। साथ ही रेड क्रॉस के एसडीपी तथा प्लाज्मा डोनेशन के प्रभारी प्रभुनाथ सिंह को भी सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री द्वारा मौके पर ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों को दवा व कम्बल भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ.बी. पी. सिंह ने नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के पश्चात की सावधानी बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखुलासा खुलासा खुलासा दिल थाम कर करें इंतजार:-
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के काफिले पर हुए हमले की जांच के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.