Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण के लिए हुए उपस्थित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण के लिए हुए उपस्थित

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण के लिए हुए उपस्थित

    रांची 18 फरवरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री अविनाश पांडे के निर्देशानुसार रांची महानगर कांग्रेस की पहल पर कांग्रेस भवन में जनसुनवाई कार्यक्रमआयोजित किया गया। जनसुनवाई में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण के लिए उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर अनेकों लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसके समाधान के लिए मंत्री श्री गुप्ता ने जन सुनवाई के दौरान ही विभिन्न जिलों के एवं विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिया।
    जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत 6 साल के रुपेशवर चौधरी, छोटे नायक,जीसा अंजूम, मोबिन अंसारी कृष्णा साव, कार्तिक लोध, मनसूर अख्तर, राजन कुमार, मनीष कुमार, जैनुल हक अंसारी, जाकिर हुसैन, की समस्याओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया इस क्रम में पुनदाग निवासी मनसूर अख्तर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री गंभीर रोग योजना के तहत लाभ देने हेतु सिविल सर्जन, कार्तिक लोध के पिता की कोविड के कारण हुए मृत्यु के लिए देय अनुदान राशि निर्गत करने हेतु डीडीसी रांची को आवश्यक कार्रवाई करने, कृष्णा साहू के कृत्रिम पैर हेतु अविलंब कार्रवाई करने बुढ़मू हटिया के स्वास्थ्य केंद्रों का जीर्णोद्धार करने हेतु सिविल सर्जन को सदर अस्पताल में कोविड के दौरान कोवीड जांच के लिए अनुबंध पर रखे गए लोगों के 6 माह के वेतन की राशि को निर्गत करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में पहली बार स्वास्थ्य विभाग का बजट तय करने हेतु आम नागरिकों, बुद्धिजीवीयों व्यवसायियों,चिकित्सकों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से रायशुमारी की जा रही है जनसुनवाई कार्यक्रम के पश्चात रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में महानगर कांग्रेस के विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ सुविधाओं का लाभ पहुंचाने हेतु और आम जनता को स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक करने के लिए जिन जिन स्थानों पर भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने की आवश्यकता है उन क्षेत्रों की सूची बनाई जाए, ऐसे क्षेत्रों में विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा तत्पश्चात उनके इलाज की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।
    इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे ने मंत्री श्री गुप्ता को महानगर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष और पदाधिकारियों की ओर से जल्द ही पूरी सूची उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
    जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव ज्योति सिंह मथारू जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा, सोनाल शांति, दीपक ओझा, कमल ठाकुर, कुमार रौशन, गौतम उपाध्याय,अजय जैन, अजय सिंह,अजय चौधरी, रंजीत बड़ाईक, गुड्डू यादव, काजल भट्टाचार्य पिकलू चटर्जी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदाखिल ख़ारिज मे गरबारी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे
    Next Article जमशेदपुर में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे, व्यापारियों में डर का माहौल : दिनेश कुमार

    Related Posts

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.