Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे रिम्स, अधिकारियों संग बैठक कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे रिम्स, अधिकारियों संग बैठक कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2021Updated:April 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे रिम्स, अधिकारियों संग बैठक कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज रिम्स पहुंचे।सबसे पहले उन्होंने रिम्स में अवस्थित मल्टी पार्किंग बिल्डिंग का जायजा मिला।इस दौरान उनके साथ रांची उपायुक्त छवि रंजन,रिम्स के एडिशनल डायरेक्टर पी बाघमारे और रिम्स सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप भी मौजूद रहे।

    उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल इस बिल्डिंग के प्रत्येक तल्ले पर 100 ऑक्सीजन युक्त बेड लगाकर 300 बेड तैयार किया जाए।

    इसके अलावा रिम्स स्थित अपने चैंबर में उन्होंने रिम्स में बेड़ो की उपस्थिति, वैक्सिनेशन कार्यक्रम समेत अन्य बिषयों पर चर्चा की।

    रिम्स के साथियों का हौसला बढ़ाने आया हूँ

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रिम्स के साथियों का आज हौसला बढ़ाने आया हूँ, कोरोना काल मे रिम्स के तमाम स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों और चिकित्सकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।एक बार फिर रिम्स की सेवा की जरूरत झारखंड को हैं इसलिए मंत्री नही एक सहयोगी के रूप में हौसला बढ़ाने आया हूँ।

    स्वास्थ्य मंत्री ने लिया कोरोना वैक्सीन

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स डेंटल कॉलेज गए और टीकाकरण का मुआयना किया साथ ही उन्होंने कोरोना का पहला डोज भी लिया।

    इस दौरान उपस्थित रहे

    स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान उपायुक्त रांची छवि रंजन, रिम्स के एडिशनल डायरेक्टर पी बाघमारे, रिम्स सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप, डॉ प्रभात, डॉ निशित एक्का समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाना पूजन और पताका पूजा के साथ हुई पंचमी पूजन
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति एवं रोकथाम हेतु तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.