Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति एवं रोकथाम हेतु तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति एवं रोकथाम हेतु तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति एवं रोकथाम हेतु तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की

     पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करें

     होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं

     सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था सुनिश्चित करें:हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मेडिकल किट में सभी आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीमीटर एवं मास्क इत्यादि सभी उपयोगी सामान उपलब्ध कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए राज्य के वैसे प्रशिक्षित युवक- युवतियों जिन्होंने पैरा मेडिकल कोर्स किया हो उन्हें संविदा के आधार पर नियुक्त करें। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पदाधिकारियों को दीं।

    ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने को लेकर कार्य योजना बनाएं

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जिलों में स्थापित डेडीकेटेड हॉस्पिटल, कोविड केयर सेंटर इत्यादि में मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने हेतु कार्य योजना बनाकर मानव बल की नियुक्ति करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने की दिशा में हर संभव प्रयासरत रहें। अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था दुरुस्त रखें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु अस्पताल प्रबंधन बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र तथा एयर सिपरेशन यूनिट की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडमेसिविर की उपलब्धता का लगातार प्रयास करते रहें।

    कोविड-19 की रोकथाम के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएं

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। बढ़ते हुए मरीजों पर पूरी नजर रखी जाए और जिन क्षेत्रों में कोरोना के अधिक मामले आ रहे हैं वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमित मरीजों को समस्या उत्पन्न न हो इस निमित्त पूरी तैयारी रखें।

    बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने मुख्यमंत्री को राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की अद्यतन स्थिति एवं इलाज की व्यवस्था से संबंधित तैयारियों से अवगत कराया।

    बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य सचिव श्री केके सोन, आपदा प्रबंधन सचिव श्री अमिताभ कौशल, नगर विकास सचिव श्री विनय चौबे, एनआरएचएम के अभियान निदेशक श्री रविशंकर शुक्ल उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे रिम्स, अधिकारियों संग बैठक कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामले को लेकर सर्वदलीय बैठक की

    Related Posts

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.