Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री ने की धनबाद जिले में कोरोना संक्रमण की समीक्षा,संबल साथी कैंपेन के लिए की उपायुक्त की सराहना
    Breaking News झारखंड राजनीति

    स्वास्थ्य मंत्री ने की धनबाद जिले में कोरोना संक्रमण की समीक्षा,संबल साथी कैंपेन के लिए की उपायुक्त की सराहना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2021No Comments8 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य मंत्री ने की धनबाद जिले में कोरोना संक्रमण की समीक्षा,संबल साथी कैंपेन के लिए की उपायुक्त की सराहना

    दवा दुकानदार डिस्प्ले करेंगे स्टॉक और रेट

    रेमडेसीविर इंजेक्शन का करें डाटा कलेक्ट

    आपदा को अर्थ उपार्जन का जरिया ना बनाएं निजी अस्पताल

    ईसीएल से किया सहयोग करने का अनुरोध

    50 लाख वैक्सीन का दिया है ऑर्डर

    टीकाकरण से 18 प्लस के युवा है अति उत्साहित

    कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाना अनिवार्य

    _ऑनलाइन बैठक में उपायुक्त ने कहा_

    *टीकाकरण में धनबाद पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर*

    *4 प्लांट में रही है निर्बाध ऑक्सीजन रिफिलिंग*

    *हॉटस्पॉट पर चल रहा है विशेष अभियान*

    *नर्सिंग छात्राओं का बढ़ाया जा रहा मनोबल*

    स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची के माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को धनबाद में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की ऑनलाइन समीक्षा की।

    इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह के नेतृत्व में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए की गई व्यवस्था और स्थिति में हो रहे सुधार के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। संबल साथी कैंपेन से 150 प्रभावित परिवारों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान करना, मृतक के आश्रितों को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना ने उपायुक्त के मरीज के इलाज से लेकर उनके अंतिम संस्कार तथा परिजनों के लिए गहरी चिंता रखना दर्शाता हैं।

    संकट की घड़ी में एक-एक क्षण लगाकर, सब साथ मिलकर झारखंड राज्य को कोविड मुक्त बनाएंगे। उपायुक्त के नेतृत्व में लड़ाई को खत्म करेंगे। मरीज मुस्कुरा कर अस्पतालों से अपने घर लौटेंगे।

    माननीय मंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस की पहली और दूसरी लहर के बाद हमें तीसरी लहर के लिए अभी से तैयारियां करनी है। अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग कर लक्षण के अनुसार उनका उपचार करना है। तीसरी लहर में बच्चों पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसके लिए अभी से चिंतन एवं मनन कर तैयारियां दुरुस्त करनी है।

    ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार रहे कोरोनावायरस पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान चलाकर, टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाकर तथा संक्रमण की चेन को तोड़कर इसे काबू किया जा सकता है। साथ ही कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हाट बाजारों में गोल घेरा बनाकर लोगों के बीच 2 गज की दूरी का पालन करना अनिवार्य है।

    कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लागू किए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह पर उन्होंने कहा कि हम सभी इस के हिस्सेदार हैं। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्हें यह बताना है कि कोरोना की चपेट में आप न आए इसलिए आपकी भलाई और सुरक्षा के लिए इसे लागू किया गया है।

    *दवा दुकानदार डिस्प्ले करेंगे स्टॉक और रेट*

    माननीय मंत्री ने दवा दुकानदार को दुकान में बिकने वाले ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर, स्टीम इन्हेलर, कॉविड के लिए आवश्यक दवाइयां की सूची बनाकर दुकान के सामने उसका स्टॉक और रेट डिस्प्ले करने का निर्देश दिया। ड्रग इंस्पेक्टर को विभिन्न दुकानों में जाकर इसका औचक निरीक्षण करने, यह सुनिश्चित करने की किसी वस्तु की कालाबाजारी न हो तथा स्टॉक का मिलान करने का निर्देश दिया।

    *रेमडेसीविर इंजेक्शन का करें डाटा कलेक्ट*

    माननीय मंत्री ने कोरोना के गंभीर संक्रमित मरीजों के उपचार में प्रयुक्त रेमडेसीविर इंजेक्शन का प्रत्येक अस्पताल से डाटा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जितने अस्पतालों को यह इंजेक्शन दिया है उनके पास से मरीज का नाम, आधार नंबर, फोन नंबर, पूरा पता, कितने इंजेक्शन दिए हैं, कब-कब दिए हैं, का पूरा डाटा कलेक्ट करें।

    *आपदा को अर्थ उपार्जन का जरिया ना बनाएं निजी अस्पताल*

    स्टेट हेल्पलाइन नंबर 104 तथा विभिन्न जिलों में कुछ निजी अस्पतालों द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों से सरकार द्वारा निर्धारित रेट से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों पर माननीय मंत्री ने कहा कि उन्हें भी ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई है। उन्होंने निजी अस्पतालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे *आपदा को अर्थ उपार्जन का जरिया न बनाएं*। वैश्विक महामारी के दौर में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन हर मरीज को उपचार प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में निजी अस्पतालों द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों से अधिक राशि वसूलना कहीं से भी न्यायसंगत एवं तर्कसंगत नहीं है।

    *ईसीएल से किया सहयोग करने का अनुरोध*

    माननीय मंत्री ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का खुलकर सहयोग नहीं मिलने पर कहा कि वह भी आपदा की घड़ी में राज्य सरकार व जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा मेरे पास सूचना है कि ईसीएल के हॉस्पिटल जीर्ण-शीर्ण हालत में है। ऐसे में कंपनी कम से कम जंबो सिलेंडर, बी टाइप सिलेंडर, वेंटिलेटर इत्यादि प्रदान कर सहयोगात्मक रवैया अपनाएं और धनबाद उपायुक्त के निर्देशों का मान रखें।

    *50 लाख वैक्सीन का दिया है ऑर्डर*

    माननीय मंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस से बचाव तथा लोगों को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने के लिए 50 लाख वैक्सीन का आर्डर दिया है। वर्तमान में 2 लाख 34000 वैक्सीन उपलब्ध है। वैक्सीनेशन में कमी नहीं आएगी। गिरिडीह एवं बोकारो में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी की मदद से आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे धनबाद जिले पर पड़ोसी जिलों के मरीजों का लोड कम होगा।

    *टीकाकरण से 18 प्लस के युवा है अति उत्साहित*

    18 वर्ष से अधिक उम्र के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान पर उन्होंने कहा कि इससे 18 प्लस के युवा अति उत्साहित है। प्रतिदिन कोविन एप पर बड़ी संख्या में युवा वैक्सीन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। वैक्सीन सेंटर में आने वालों के लिए पानी, बैठने की व्यवस्था, धूप से बचने के लिए शामियाना तथा 30 मिनट बैठने के लिए ऑब्जर्वेशन रूम बनाना सभी टीकाकरण केंद्रों में सुनिश्चित करें।

    *कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाना अनिवार्य*

    माननीय मंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन की अत्यंत आवश्यकता रही है। इसलिए तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सभी सरकारी एवं निजी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाना अनिवार्य है। साथी मरीजों की सुरक्षा के लिए अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र, मैनीफोल्ड की निगरानी, एक से अधिक फ्लोर वाले अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई में किसी प्रकार का उतार-चढ़ाव न हो इसके लिए सतत निगरानी करना भी आवश्यक है।

    बैठक में उपायुक्त ने माननीय मंत्री को संक्रमण को रोकने तथा मरीजों के उपचार के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में विस्तार से बताया।

    *4 प्लांट में रही है निर्बाध ऑक्सीजन रिफिलिंग*

    उपायुक्त ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों में ऑक्सीजन सप्लाई की आवश्यकता को देखते हुए गोविंदपुर, बोकारो, निरसा तथा गिरिडीह से ऑक्सीजन रिफिलिंग निर्बाध रूप से जारी है। सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण तथा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पीएसए प्लांट का निर्माण कार्य जारी है।

    *हॉटस्पॉट पर चल रहा है विशेष अभियान*

    उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में एसएनएमएमसीएच के द्वितीय तल पर 100 बेड का सेमी आईसीयू तथा प्रथम तल पर 70 से 80 बेड का आईसीयू तैयार हो रहा है। पीजी एक्सटेंशन ब्लॉक में 200 से 300 बेड बढ़ाने की तैयारियां चल रही है। आरटी पीसीआर व ट्रू-नाट से जांच का दायरा बढ़ाया गया है। विभिन्न हॉटस्पॉट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर लोगों की जांच की जा रही है। विशेषकर सिवियर एक्युट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

    *टीकाकरण में धनबाद पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर*

    उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण में धनबाद पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर है। 18 वर्ष से अधिक के टीकाकरण में भी स्थिति अच्छी है। टुंडी एवं तोपचांची में टीका का प्रतिशत थोड़ा कम है परंतु जागरूकता अभियान चलाकर वहां भी शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बताया कि जिले के ड्रग इंस्पेक्टर लगातार दवा दुकान की जांच करते हैं। अभी तक रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की एक भी शिकायतें उन्हें नहीं मिली है।

    *नर्सिंग छात्राओं का बढ़ाया जा रहा मनोबल*

    उन्होंने बताया कि सदर एवं एसएनएमएमसीएच में प्रतिनियुक्त नर्सिंग छात्राओं को पहले ₹500 प्रतिमाह दिए जाते थे। जिसे बढ़ाकर ₹5000 तथा आउटसोर्सिंग में रखी गई नर्सिंग छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनको एक माह के अतिरिक्त मानदेय के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मरीजों को स्वस्थ करने के लिए निजी चिकित्सकों की भी सेवा ली जा रही है।

    उपायुक्त ने बताया कि धनबाद में 274 आईसीयू बेड है। जिसमें 95% ऑक्यूपाइड रहते हैं। 674 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड है। हर दो-तीन घंटे में 1500 जंबो सिलेंडर की रिफिलिंग विभिन्न ऑक्सिजन प्लांट में की जाती है।

    ऑनलाइन बैठक में माननीय मंत्री ने बीसीसीएल के सीएमडी से भी सीधा संवाद किया। उन्होंने सहयोग प्रदान करने के लिए सीएमडी को धन्यवाद दिया। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए बीसीसीएल के जियलगोड़ा, क्षेत्रीय तथा अन्य पेरिफेरल अस्पतालों में 20 से 25 ऑक्सीजन बेड तैयार रखने का आग्रह किया।

    स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची के माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के साथ ऑनलाइन बैठक में उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह, एसएसपी श्री असीम विक्रांत मिंज, बीसीसीएल एवं ईसीएल के सीएमडी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, नगर आयुक्त, डीडीसी, सभी वरीय इंसीडेंट कमांडर, सिविल सर्जन, एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य, अधीक्षक, सभी विभागाध्यक्ष, सभी इंसीडेंट कमांडर, सभी कोविड अस्पतालों के प्रशासनिक मॉडल पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सभी सीओ, आईडीएसपी सेल के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य लोग जुड़े हुए थे।

    ऑनलाइन बैठक संपन्न करने से पूर्व माननीय मंत्री ने वैश्विक महामारी की दूसरी घातक लहर की चपेट में आए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article17 मई से रामकृष्ण मिशन स्कूल सिदगोड़ा टीकाकरण केंद्र पर 18-45 आयु वर्ग के लोगों को दिया जाएगा टिका
    Next Article कोरोना संक्रमण के रोक थाम हेतु किए जा रहे कार्यों का स्वास्थ्य मंत्री बनना गुप्ता ने कि समीक्षा

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.