Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के लिए किया 4.24 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
    Breaking News झारखंड

    स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के लिए किया 4.24 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के लिए किया 4.24 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    विधायक निधि 2020-21 अंतर्गत 124 योजनाओं का शिलान्यास, जेएनएसी के लिए 2.10 करोड़ रूपए की 74 योजना तथा मानगो नगर निगम में 2.14 रोड़ रुपए के 50 योजनाओं का शिलान्यास

    कोरोना के विरूद्ध जारी लड़ाई में भी विकास कार्य को गति देने के लिए सरकार तत्पर, राज्य के विकास में कोई बाधा आड़े नहीं आएगी- बन्ना गुप्ता

    माननीय मंत्री स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने विधायक निधि( वर्ष 2020-21) से लगभग 4.24 करोड़ की 124 विकास योजनाओं का आज शिलान्यास किया गया । शिलान्यास कार्यक्रम के माध्यम से माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पश्चिम की जनता को विकास कार्य का सौगात दिया है । विधायक निधि से चयनित योजनाओ में सड़क, नाली, कलवर्ट, हाई मस्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, बोरिंग एवं चापाकल आदि की योजना शामिल हैं । इस मौके पर माननीय मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के विरूद्ध लड़ाई में राज्य सरकार विकास कार्यों को भी गति देने का कार्य कर रही है । राज्य में विकास के कार्यों को गति देने में कोई भी बाधा आड़े नहीं आएगी । माननीय मंत्री ने कहा कि जेएनएसी एवं मानगो नगर निगम क्षेत्र में आज विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, इसके अलावा आगे चलकर जो भी विकास के कार्यों की जरूरत पड़ेगी किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, विधायक प्रतिनिधि (एमएनएसी)मनोज झा, विधायक प्रतिनिधि (जेएनएसी)प्रभात ठाकुर उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता अंकित आनंद ने फ़िर फोड़ा ट्विटर बम, सीडब्ल्यूसी की कार्यसंस्कृति को लेकर दागे गंभीर सवाल
    Next Article विधायक इरफान धारा 144 का किया उल्लंघन, जल्द हो मुकदमा दर्ज :भाजपा जिला अध्यक्ष

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.