Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा: यमुना में नहाने गए 10 युवकों पर हमला, जान बचाने नदी में उतरे पाँच युवक लापता
    Breaking News Headlines

    हरियाणा: यमुना में नहाने गए 10 युवकों पर हमला, जान बचाने नदी में उतरे पाँच युवक लापता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में यमुना में नहाने गए 10 युवकों पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला बोल दिया. ईंट-पत्थर व तेजधार हथियार से किये गए हमले से बचने के लिए नहा रहे युवक अपनी जान बचाने के लिए यमुना के गहरे पानी में उतरते गए. जब तक युवक पानी में नजर आते रहे दूसरे गुट के लोग ऊपर से पत्थरबाजी करते रहे. इस दौरान पाँच युवक नदी में डूब गये और बाकी 5 युवकों ने किसी तरह छिपकर जान बचाई.

    हमलावरों ने यमुना में डूबने वाले युवकों की कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी गई. लगातार कई घंटे की तलाश के बावजूद लापता पांचों युवकों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है. इन युवकों के परिजनों का आरोप है कि 2 साल पहले दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनका झगड़ा हुआ था. जिसका मामला अदालत में चल रहा है. इसी में 2 दिन बाद गवाही थी. उसी मामले को लेकर रंजिश के तहत हमला किया गया.
    अभी तक पांच युवक यमुना में लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी आयु 19 से 21 वर्ष के बीच में बताई जा रही है. इन सभी की गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है. जगाधरी के रहने वाले इन युवकों में सन्नी, सुलेमान, अलाउद्दीन, साहिल व निखिल शामिल है. वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपान मसाला के एड को लेकर निशाने पर आये महेश बाबू, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास
    Next Article आहार पत्रिका प्रकाशन में हुए घोटाले पर शिकायत के एक वर्ष बाद भी कार्रवाई ना होने से भाजपा बिफरी, दस दिनों में कार्रवाई ना होने पर प्रोजेक्ट भवन के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    पूर्व संघ चालक इंद्रु राम के निधन पर सांसद कालीचरण सिंह ने जताया शोक

    पत्रकार पहचान के कथित दुरुपयोग पर कार्रवाई, सुनील कुमार जेना गिरफ्तार

    अखिलेश की समाजवादी रथ यात्रा पर सियासी घमासान, मौलाना की तीखी प्रतिक्रिया तो इमरान मसूद ने बताया सकारात्मक संकेत

    किसान अधिकार यात्रा में जमीन, एमएसपी और व्यापार समझौतों के मुद्दे उठाएगी कांग्रेस

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.