Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पान मसाला के एड को लेकर निशाने पर आये महेश बाबू, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास
    Headlines सिनेमा

    पान मसाला के एड को लेकर निशाने पर आये महेश बाबू, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गये हैं. एक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनसे बॉलीवुड फिल्मों में काम ना करने को लेकर जब सवाल पूछा गया तो महेश बाबू ने जवाब में कह दिया कि बॉलीवुड मुझे अफोर्ड ही नहीं कर सकता, तो वहां टाइम क्यों वेस्ट करना.

    महेश बाबू का ये बयान हिन्दी बेल्ट वालों को सख्त नागवार गुजरा और अब वो खोज खोज कर महेश बाबू के ऐसे बयान और वीडियोज ला रहे हैं, जिनसे उन्हें ट्रोल किया जा सके. इसी क्रम में लोगों के हाथ इस साउथ सुपरस्टार की एक पुरानी तस्वीर लग गई, जिसमें वो पान मसाला का ऐड करते नजर आ रहे हैं. बस फिर क्या था लोगों ने फिर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
    हालांकि महेश बाबू ने अपने बॉलीवुड कांट अफोर्ड मी वाले बयान पर माफी मांग ली है पर लगता है लोग उन्हें बख्शने के मूड में नहीं हैं. एक्टर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ एक पान मसाला ब्रांड के ऐड का हिस्सा बने थे. यूजर्स ने अब महेश बाबू को उस ऐड पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड महेश बाबू को अफोर्ड नहीं कर सकता, लेकिन पान मसाला कर सकता है.

    गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि साउथ के कई एक्ट्रेस ने पान मसाला ब्रांड का ऐड करने से मना कर दिया है. लोगों ने उनकी जमकर तारीफ भी की, साथ ही अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाह रुख खान जैसे सुपरस्टार्स को आइना दिखाया. पर दूसरी तरफ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से आने वाले महेश बाबू पान मसाला का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं. लोगों इसे एक्टर का डबल स्टैंडर्ड बता रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटूटी हजारों बिजली कर्मियों की उम्मीद, संविदा और आउटसोर्स कर्मियों के नियमितीकरण से कंपनी का इंकार
    Next Article हरियाणा: यमुना में नहाने गए 10 युवकों पर हमला, जान बचाने नदी में उतरे पाँच युवक लापता

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.