Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के विरुद्ध पाक जिहादी युद्ध का कठोरतम जबाव जरूरी: अरूण सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर राष्ट्रीय

    भारत के विरुद्ध पाक जिहादी युद्ध का कठोरतम जबाव जरूरी: अरूण सिंह

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : विश्व  हिंदू परिषद सिंहभूम के विभाग मंत्री अरूण सिंह ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुई भीषण आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि इस्लामिक जिहादी पाकिस्तान व उसके कश्मीरी स्लीपर सेल के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कर घाटी में पुनः सिर उठाने का दुस्साहस करने वाले मजहबी आतंकवाद का समूल नाश हो।
    उन्होंने कहा है कि कश्मीर घाटी के पहलगाम में जिस प्रकार यात्रियों के पेंट उतारकर, कलमा पूछ कर और आईडी चेक कर, जब यह सुनिश्चित हो गया कि वे मुस्लिम नहीं है, उनका नरसंहार किया गया, घोर निंदनीय है। इस अमानवीय घटना पर संपूर्ण देश स्तब्ध व आक्रोशित है। यह साफ दिखाई दे रहा है कि 1990 के आतंकवाद के दिनों की वापसी का दुस्साहस हो रहा है।
    अरूण सिंह ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के स्लीपर सेल आज भी मौजूद हैं जो पाकिस्तान के इशारे पर कभी भी आतंकवाद के इन घृणित घटनाओं को करने के लिए तत्पर रहते हैं।
    उन्होंने स्मरण कराया कि कुछ दिन पूर्व ही एक सांसद ने कहा था कि कश्मीर में जो यात्री या पर्यटक आ रहे हैं या जमीन खरीद रहे हैं वे यहां सांस्कृतिक अतिक्रमण कर रहे हैं।उसके कुछ दिन के बाद ही, पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष ने कहा कि था हमारे सामने कश्मीर को वापस लेना ही एक मात्र एजेंडा रह गया है। अपने उसे एजेंडे की पूर्ति के लिए ही शायद उसने यहां जिहादी आतंकवादी हमला कराया!
    विहिप नेता ने यह भी कहा कि यह कोई सामान्य आतंकवादी घटना नहीं अपितु, पाकिस्तान का भारत के विरुद्ध खुले युद्ध की घोषणा है। इसका जवाब भारत सरकार को उतनी ही शक्ति से देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवाद के दिन दुबारा लौटने का और पाकिस्तान का कोई नेता या सैन्य अधिकारी इस तरह के शब्द बोलने की दुस्साहस ना कर सके।
    अरुण सिंह ने यह भी कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता लेकिन उसका मजहब अवश्य होता है, यह साफ दिखाई देता है।
    उन्होंने यह भी कहा कि जब भारत के मुस्लिम नेता इस निर्मम नरसंहार पर क्यों चुप्पी साधे हैं? वे वक्फ एक्ट का झूठा डर दिखाकर तो पूरे देश में अफरा तफरी मचा सकते हैं लेकिन, कश्मीर घाटी में मारे गए इन मासूम हिंदू यात्रियों की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरने का साहस नहीं कर सकते! यह स्थिति अच्छी नहीं है ।इसको स्वीकार नहीं किया जा सकता।
    पूरा देश इस समय गुस्से में है। इस पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा यह आक्रोश और बढ़ सकता है। घटना पर आक्रोष व्यक्त करने हेतु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता विहिप के केन्द्रीय निर्देश पर 25 अप्रेल को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सपोजर विजिट के लिए जिला के 25 स्कूल किए गए चयनित
    Next Article पुस्तकें ही हमें किसी विषय का विशद ज्ञान देने में सक्षम हैं : सचिव गौरव बचन।

    Related Posts

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    September 22, 2026

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    दुर्गा पूजा में सुगम यातायात व पार्किंग को लेकर केंद्रीय समिति ने कसी कमर

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.