Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरेलाल महतो की ओवरलोड गाड़ियों का कहर: 12 वर्षीय मासूम की मौत, 9 वर्षीय बच्ची एक व्यक्ति सहित दो घायल आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!
    Breaking News Headlines अपराध ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    हरेलाल महतो की ओवरलोड गाड़ियों का कहर: 12 वर्षीय मासूम की मौत, 9 वर्षीय बच्ची एक व्यक्ति सहित दो घायल आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरेलाल महतो की ओवरलोड गाड़ियों का कहर: 12 वर्षीय मासूम की मौत, 9 वर्षीय बच्ची एक व्यक्ति सहित दो घायल आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    अवैध बालु के उठाव का स्थानीय ग्रामीणों का विरोध

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल ईचागढ़ थाना क्षेत्र के तिरूलडीह मार्ग पर स्थित सोरो कुडमाडीह मोड़ के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमे हरे लाल महतो के अनियंत्रित टीप ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार सपन महतो और
    9 वर्षीय भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय एक लड़के सुनील महतो की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना गुस्सा व्यक्त किया। घटना दिन 10 .30 बजे दिन की है . सपन महतो

     

    घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल बाइक सवार व्यक्ति और उसकी 9 वर्षीय भतीजी को मिलन चौक स्थित नरसिंह होम में प्राथमिक उपचार के बाद मुरी सिमपुर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और भी भड़क गया।

     

    घटनास्थल पर डीएसपी सुनील रजवार, ईचागढ़ अंचल अधिकारी दीपक कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार, थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय, चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो और तिरूलडीह थाना प्रभारी आलम चांद महतो पहुंचे और ग्रामीणों को सड़क जाम हटाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण मुआवजे की मांग पर देर शाम तक अड़े रहे और किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं हुए।

     

    ग्रामीणों का आरोप है कि आजसू नेता हरे लाल महतो की गाड़ियां अक्सर इस ग्रामीण सड़क पर ओवरलोड बालू लेकर चलती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा इन गाड़ियों की जांच नहीं की जाती, चाहे वह गाड़ियों का चालान हो, ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता हो या अन्य नियमों का पालन नहीं होता न ही कागजात की जांच होती है. जिससे पुलिस प्रशासन और अवैध बालू कारोबारियों की मिलीभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

     

    जे . बी.के. एस.एस.गोपेश महतो ने आरोप लगाया कि हरे लाल एंटरप्राइज की गाड़ियों से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं,इस गाड़ी के मालिक और चालन ,चालक के लाइसेंस की जांच होनी चाहिए .साथ ही अन्य बालू में चलनेवाली गाड़ियों की जांच होनी चाहिए. लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता।

     

     

    इस घटना के बाद ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे अवैध बालू कारोबार और इन गाड़ियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन की होंगी.इस घटना ने अवैध बालू खनन और ओवरलोड वाहनों की समस्या को उजागर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे इस आंदोलन को और तेज करेंगे।

    9 वर्षीय बच्ची एक व्यक्ति सहित दो घायल आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम! हरेलाल महतो की ओवरलोड गाड़ियों का कहर: 12 वर्षीय मासूम की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा: 30 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक जिले के सभी पंचायतों एवं निकायों के सभी वार्डों के होगा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article ओल्ड बारीडीह लंबा मैदान दुर्गा पूजा कमेटी का आज पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन पुरोहित के द्वार सम्पन्न हुआ

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.