Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस पर भड़के हार्दिक कहा- मेरी स्थिति उस दूल्हे जैसी जिसकी शादी के बाद नसबंदी करा दी
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस पर भड़के हार्दिक कहा- मेरी स्थिति उस दूल्हे जैसी जिसकी शादी के बाद नसबंदी करा दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधीनगर. गुजरात में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में बड़ी उथलपुथल के आसार नजर आ रहे हैं. पाटीदार समाज के बड़े नेता और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस में नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए पाटीदार समाज के अपमान का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि गुजरात कांग्रेस में मेरी हालत उस दूल्हे जैसी है, जिसकी शादी के बाद नसबंदी करा दी गई हो.

    महज 26 साल की उम्र में प्रदेश कांग्रेस के सबसे नौजवान अध्यक्ष बने हार्दिक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में निर्णय शक्ति का अभाव है. केंद्र और प्रदेश में नेता ज्यादा होने के कारण फैसला नहीं हो पाता. पाटीदार नेता नरेश पटेल को कांग्रेस में शामिल किए जाने में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के आए दिन मीडिया में बयान आते हैं, इसकी वजह से पूरे पाटीदार समाज का अपमान हो रहा है. यह पाटीदार समाज सहन नहीं करेगा. दो महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक नरेश पटेल को पार्टी में शामिल करने पर फैसला नहीं हो पाया है. कांग्रेस हाईकमान और स्थानीय नेतृत्व को इस पर तुरंत फैसला लेना चाहिए.
    हार्दिक पटेल ने कांग्रेस में अनदेखा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमिटी) की किसी बैठक में आमंत्रित नहीं किया जाता. कोई भी निर्णय लेने से पहले वे मुझसे सलाह नहीं लेते हैं, फिर इस पद का क्या मतलब है? गुजरात कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष का मतलब शादी के बाद दूल्हे की नसबंदी करवाने के बराबर है. हार्दिक दावा करते हैं कि 2015 के स्थानीय चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में पाटीदार समाज के आंदोलन से कांग्रेस को बड़ा चुनावी फायदा हुआ.

    हार्दिक पटेल पूछते हैं कि उसके बाद क्या हुआ? उनका कहना था कि कांग्रेस में बहुत से लोग मानते हैं कि पार्टी 2019 के बाद हार्दिक पटेल का सही इस्तेमाल नहीं कर पाई. इसकी वजह शायद ये है कि पार्टी में कुछ लोग सोच रहे हैं कि अगले 5-10 साल में मैं उनकी तरक्की में बाधा बन सकता हूं. हार्दिक पटेल की ये नाराजगी ऐसे समय सामने आई है, जब सुप्रीम कोर्ट ने पाटीदार हिंसा मामले में उन्हें दोषी ठहराए जाने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. इसके बाद हार्दिक ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. बता दें कि 2015 में ओबीसी समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करते हुए हार्दिक पटेल ने अहमदाबाद में विशाल रैली की थी. उसके बाद वह गुजरात ही नहीं, देश भर में चर्चा का विषय बन गए थे. मार्च 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन की. जुलाई 2020 में उन्हें कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया था.

    हार्दिक की नाराजगी के बारे में जब गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर से पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं हार्दिक से बात करके पता करूंगा कि उनकी नाराजगी की वजह क्या है. ठाकुर ने आगे कहा कि नरेश पटेल को शामिल करने के लिए पार्टी तैयार है. उनसे कई बात बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन ये फैसला उन्हें ही करना है कि वो कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआलिया भट्ट के हाथों में लगी मेहंदी तो झलके करण जौहर के आंसू
    Next Article एक्शन में हैं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरकारी कार्यालयों में नागरिक चार्टर को लागू करने का दिया आदेश

    Related Posts

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    November 11, 2026

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    November 11, 2026

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.