Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्शन में हैं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरकारी कार्यालयों में नागरिक चार्टर को लागू करने का दिया आदेश
    Headlines उत्तर प्रदेश

    एक्शन में हैं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरकारी कार्यालयों में नागरिक चार्टर को लागू करने का दिया आदेश

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। सूबे में शानदार जीत के साथ दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ लगातार एक्शन में हैं। इसी क्रम में उन्होंने सरकारी अधिकारियों को सभी कार्यालयों में नागरिक चार्टर को लागू करने का आदेश दिया है, जिसके तहत तीन दिनों से अधिक समय तक किसी भी फाइल को लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि शासकीय कार्यालयों में हर अधिकारी व कर्मचारी की समय से उपस्थिति होनी सुनिश्चित की जाए। सीएम योगी ने ट्वीट कर यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा, लेटलतीफी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।
    उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि आमजन की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया जाए। उन्होंने हर कार्यालय में सिटीजन चार्टर को प्रभावी रूप से लागू करने का भी निर्देश दिया। सीएम के अनुसार किसी भी कार्यालय में कोई फाइल तीन दिनों से अधिक लंबित न रहे, अगर देरी हुई तो जवाबदेही तय की जाएगी। उधर, बिना मान्यता के कॉलेज संचालन पर भी सख्ती दिखाई, उनका कहना है कि ऐसे कॉलेज युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसी हर जानकारी अथवा शिकायत होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने गेहूं की सरकारी खरीद को बेहतर बनाने के लिए क्रय केंद्रों के निरीक्षण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस पर भड़के हार्दिक कहा- मेरी स्थिति उस दूल्हे जैसी जिसकी शादी के बाद नसबंदी करा दी
    Next Article झारखंड की हेमंत सरकार ने पिछड़े वर्ग की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है: रघुवर दास

    Related Posts

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    सिमरिया से राष्ट्रीय क्षितिज तक : दिनकर की विरासत

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.