Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम रखे जाने की धमकी के बाद जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग, NSG कर रही जांच
    Breaking News Headlines

    मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम रखे जाने की धमकी के बाद जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग, NSG कर रही जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जामनगर. मॉस्को से गोवा जा रहे अजुर एयर के एक विमान में बम रखे जाने की धमकी मिलने के बाद गुजरात के जामनगर में आपात स्थिति में उतारा गया. यह रूसी विमान 9 घंटे से जामनगर एयरपोर्ट पर खड़ा हुआ है और एनएसजी की टीम जांच में जुटी है. एनएसजी का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती विमान का उडऩे नहीं दिया जाएगा. फ्लाइट में बम की सूचना के बाद एनएससी की टीम जांच कर रही है.

     

    जामनगर एयरपोर्ट के निदेशक ने इस बीच जानकारी दी है कि एनएसजी को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. फ्लाइट के जामनगर से गोवा के लिए संभवत: आज सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच रवाना होने की उम्मीद है. सभी बैगों की अच्छी तरह से जांच की गई है. कलेक्टर जामनगर सौरभ पारघी ने कहा कि हमें मॉस्को-गोवा फ्लाइट में बम के बारे में सूचना मिली, जिसे जामनगर डायवर्ट कर दिया गया. फ्लाइट में 236 यात्री और 8 क्रू मेंबर हैं. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और वे एयरपोर्ट के लाउंज में हैं. बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल का काम चल रहा है.

     

    सुरक्षा एजेंसियों ने 9 घंटे तक एयरपोर्ट की घेराबंदी की. विमान और यात्रियों की सघन जांच की गई है. यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है और सभी विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है. विमान से अब तक कुछ बरामद नहीं हुआ, अभी जांच की जा रही है. एनएसजी ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होगी तक तब तक विमान उडऩे नहीं दिया जाएगा. पुलिस महानिरीक्षक (राजकोट और जामनगर रेंज) अशोक कुमार यादव ने कहा कि सभी 236 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया और पुलिस तथा बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे हैं.

     

    आईजी यादव ने कहा कि मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के कारण जामनगर हवाई अड्डे पर इसे आपात स्थिति में उतारा गया. विमान उतरने के बाद सभी 236 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पुलिस, बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) और स्थानीय अधिकारी पूरे विमान की तलाशी ले रहे हैं. हवाई अड्डे पर सभी आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा गया है, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ बैठक की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौसम विभाग का हिमालय में भारी बर्फबारी का अलर्ट, कड़ाके की ठंड से राहत दिलाएगा पश्चिमी विछोभ
    Next Article राजस्थान के चुरू में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से सास-बहू और पोती की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.