Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण की वोटिंग शुरू, अहमदाबाद में वोट डालेंगे पीएम मोदी
    Breaking News Headlines

    गुजरात विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण की वोटिंग शुरू, अहमदाबाद में वोट डालेंगे पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं. सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान हुआ था. पहले चरण में औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था. दूसरे चरण में जिन शेष 93 सीट पर मतदान होगा, उसके लिए 61 राजनीतिक पार्टियों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं.

     

    विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच मुख्य मुकाबला है. राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्से के 14 जिलों में सभी राजनीतिक दलों ने गहन चुनाव प्रचार किया है. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण के प्रत्याशियों में 285 निर्दलीय भी शामिल हैं. राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला आज 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे, मध्य और उत्तर गुजरात के 14 जिलों में फैले 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है.

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव के दूसरे चरण और देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे उपचुनावों में लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, मैं अहमदाबाद में लगभग 9 बजे अपना वोट डालूंगा. वीरमगाम से बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा है, मैं सभी से मतदान करने की अपील करता हूं. बीजेपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखी है और गुजरात के विकास के लिए काम किया है. मैं चाहता हूं कि सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें. हमें मतदान करने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि चुनाव लोकतंत्र की सुंदरता है.

     

    आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से वोटिंग की अपील की है. केजरीवाल ने लिखा है, ‘दूसरे चरण में आज गुजरात की 93 सीटों पर मतदान है. सभी मतदाताओं से मेरी अपील, ये चुनाव गुजरात की नई उम्मीदों और आकांक्षाओं का चुनाव है. दशकों बाद आया एक बहुत बड़ा मौक़ा है. भविष्य की तरफ़ देखते हुए गुजरात की उन्नति का वोट ज़रूर देकर आएं. इस बार कुछ अलग और अद्भुत करके आएं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोने के दाम में आया उछाल, चांदी की कीमत में तेजी
    Next Article बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.1 तीव्रता

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.