Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना को हराने 30 ग्रुप जुटे हुये हैं वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    देश में कोरोना को हराने 30 ग्रुप जुटे हुये हैं वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच इसके उपचार के लिये वैक्सीन बनाने का कार्य भी जोरों पर चल रहा है. अब केन्द्र सरकार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल और भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार डॉ के विजय राघवन मौजूद थे.डॉ वीके पॉल ने कहा आज हम दवाइयों के बारे में बात करेंगे. इसके बाद अपनी बात रखते हुए डॉ के विजय राघवन ने कहा कि भारत में 4 तरह की वैक्सीन बनाने की कोशिश हम कर रहे हैं लेकिन वैक्सीन बनने के बाद पहले ही दिन वैक्सीन मिल जाए ये नहीं हो सकता.डॉ. के विजय राघवन ने कहा कि कोविड-19 के लिए देश में वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया जोरों पर है और अक्टूबर तक कुछ कंपनियों को इसकी प्री क्लीनिकल स्टडीज तक पहुंचने में सफलता मिल सकती है. उन्होंने बताया कि दुनियाभर में वैक्सीन बनाने की चार प्रक्रिया है.भारत में इन चारों पद्धतियों का इस्तेमाल कोविड-19 के लिए वैक्सीन बनाने में किया जा रहा है. इस वक्त देश में 30 ग्रुप वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में लगे हैं.डॉ. राघवन ने कहा कि कुछ कंपनियां एक फ्लू वैक्सीन के बैकबोन में आरऐंडडी कर रहे हैं, लगता है अक्टूबर तक प्री क्लीनिकल स्टडीज हो जाएगी. कुछ फरवरी 2021 में प्रोटीन बनाकर वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में जुटे हैं. कुछ स्टार्टअप्स और कुछ अकैडमिक्स भी वैक्सीन बनाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम विदेशी कंपनियों के साथ भी वैक्सीन बनाने में साझेदारी निभा रहे हैं.भारत में चार तरह के वैक्सीन बनाने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं, जिनमें एमआरएनए वैक्सीन वायरस जेनेटिक मेटिरियल को ही लेकर जब आप इन्जेक्ट कर लेते हैं. स्टैंडर्ड वैक्सीन जो वायरस के कमजोर वर्जऩ को लेकर बनाया जाता है, पर उससे बीमारी नहीं फैलती. किसी और वायरस की बैकबोन में कोरोना के वायरस की प्रोटीन कोडिंग को लगाकर के वैक्सीन बनाया जाता है. वायरस का प्रोटीन लैब में बनाकर उसको किसी दूसरे स्टीमुलस के साथ लगाया जाता है. ये चार तरह के वैक्सीन सब लोग बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में 1 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना, बन रही अनुकूल स्थिति
    Next Article भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की घोषणा, 11 अक्टूबर को खेला जाएगा पहला टी20

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.