Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में 1 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना, बन रही अनुकूल स्थिति
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारत में 1 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना, बन रही अनुकूल स्थिति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारत में मानसून के 1 जून के आसपास दक्षिणी तट से भारत में प्रवेश करने की संभावना है. मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि चार महीने पडऩे वाली बारिश भारत जैसे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है.भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक बयान में कहा है कि मानसून की शुरुआत के लिए मौसम की स्थिति 1 जून से अनुकूल होने की संभावना है. पहली बारिश केरल में 1 जून को आ सकती है.आईएमडी ने पहले उम्मीद जताई थी कि यह 6 जून को पहुंचेगा, लेकिन साइक्लोन के बाद से कुछ जगहों पर दबाव कम होने की वजह से यह जल्दी पहुंच रहा है.भारत का लगभग आधा खेत बिना किसी सिंचाई के चावल, मक्का, गन्ना, कपास और सोयाबीन जैसी फसलों को उगाने के लिए वार्षिक जून-सितंबर की बारिश पर निर्भर करता है.आईएमडी ने पिछले महीने कहा था कि भारत में इस साल औसत मानसून बारिश होने की संभावना है, जिससे उच्च कृषि उत्पादन की उम्मीदें बढ़ जाती हैं. भारतीय अर्थव्यवस्था एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन से गुजर रही है.पश्चिम-मध्य और दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर साइक्लोन के प्रभाव के चलते पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव वाला एरिया बन गया है. उम्मीद है कि अगले 72 घंटों में ये उत्तर पश्चिम से दक्षिण ओमान और पूर्वी यमन तट की ओर बढ़ेगा.मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए केरल सरकार ने अरब सागर में मछली पकडऩे पर बैन लगा दिया है. वहीं जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में मछली पकडऩे के लिए उतरे हैं, उन्हें भी आज रात तक वापस आने के लिए संदेशा भेज दिया गया है. जो लोग केरल तट पर नहीं पहुंच सकते हैं, उनसे कहा गया है कि वह जितना जल्दी हो सके अपने सबसे करीब से तट पर पहुंच जाएं. इससे पहले मौसम विभाग ने 6 जून को मानसून के पहुंचने का अनुमान लगाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवित्त मंत्री जारी की ई-पैन सुविधा, ई-केवाईसी के जरिये मुफ्त बनेगे ई-पैन
    Next Article देश में कोरोना को हराने 30 ग्रुप जुटे हुये हैं वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.