Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की घोषणा, 11 अक्टूबर को खेला जाएगा पहला टी20
    Headlines खेल

    भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की घोषणा, 11 अक्टूबर को खेला जाएगा पहला टी20

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें तीन मैचों की टी20 सीरीज, चार मैचों की टेस्ट सीरीज और अंत में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज का आगाज 11 अक्टूबर को होगा, वहीं टेस्ट सीरीज 3 दिसंबर से शुरू होगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 12 जनवरी को खेला जाएगा.

    टी20 सीरीज का कार्यक्रम

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच ब्रिसबेन में 11 अक्टूबर को खेला जाएगा. दूसरा टी20 कैनबरा में 14 और तीसरा टी20 17 अक्टूबर को एडिलेड में होगा.

    टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

    पहला टेस्ट ब्रिसबेन में 3 दिसंबर से शुरू होगा. दूसरा टेस्ट एडिलेड में 11 दिसंबर से खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में होगा. सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 3 जनवरी से शुरू होगा.

    वनडे सीरीज का कार्यक्रम

    वनडे सीरीज का पहला मैच पर्थ में 12 जनवरी से शुरू होगा. दूसरा वनडे मेलबर्न में 15 जनवरी से खेला जाएगा और तीसरा वनडे सिडनी में 17 जनवरी को होगा.

    भारत के लिए टेस्ट सीरीज कड़ी चुनौती

    टी20 और वनडे तो ठीक है लेकिन भारत के लिए टेस्ट सीरीज बहुत बड़ी चुनौती होगी क्योंकि भारत को टेस्ट सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेलना है जहां ऑस्ट्रेलिया 1988 से नहीं हारा है. इसके बाद भारतीय टीम महज दूसरी बार डे-नाइट टेस्ट खेलने उतरेगी, जो कि एडिलेड में होगा.

    भारत ने पिंक गेंद से महज 1 टेस्ट मैच खेला है वो भी बांग्लादेश के खिलाफ, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम को 8 डे-नाइट टेस्ट खेल चुकी है और उसे एक में भी हार नहीं मिली है. ऑस्ट्रेलिया ने 7 डे-नाइट टेस्ट जीते हैं और एक ड्रॉ रहा है. ऐसे में सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच ही भारत के लिए कड़े इम्तिहान की तरह हैं. इन दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की हार का मतलब सीरीज हाथ से निकलना होगा.

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ सीरीज से पहले दो और सीरीज खेलने वाला है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी गर्मियों का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिला क्रिकेट भी शामिल है. अगस्त में ऑस्ट्रेलिया की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

    अक्टूबर में दोनों महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी. अक्टूबर में ही ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के विरुद्ध तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. जाहिर सी बात है कोरोना वायरस की वजह से ये सीरीज खाली स्टेडियम में ही खेली जाएंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना को हराने 30 ग्रुप जुटे हुये हैं वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में
    Next Article संसद का अधिकारी निकला कोरोना पॉजिटिव, एनेक्सी भवन की दो मंजिलें सील

    Related Posts

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    June 26, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    June 26, 2026

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.