Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किये श्रद्धासुमन
    Breaking News झारखंड

    राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किये श्रद्धासुमन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2021Updated:October 2, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★ राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किये श्रद्धासुमन*

    *★ तिरिल स्थित सर्वोदय आश्रम में जयंती पर बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*
    =========================
    रांचीः माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गांधी जयंती के अवसर पर छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान (सर्वोदय आश्रम), तिरिल, रांची स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। गौरतलब है कि तिरिल आश्रम की स्थापना महात्मा गांधी ने 1928 में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के साथ की थी। तब यह स्वाधीनता सेनानियों का केंद्र था। इसकी ऐतिहासिकता आज की पीढ़ी को झारखंड का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग को समझने में सहायक होगी।आज भी इस आश्रम में महात्मा गांधी द्वारा उपयोग किया चरखा मौजूद है। तिरिल आश्रम का विशाल प्रांगण और गांधीजी की प्रतिमा आम जनों का स्वागत करती है। गांधी जयंती के अवसर आज माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस एवम् माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    *अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश के विकास में भागीदार बनने की आवश्यकताः रमेश बैस*

    इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस ने कहा कि आज देश के दो महान विभूति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। इन दोनों महान विभूतियों ने देश को नई दिशा दी थी। माननीय राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हम सभी को यह सिखाया है कि अपनी बातें बिना हिंसा के भी कैसे मनवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रति सेवा भावना को देशवासियों के अंदर जागृत करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व आतंकवाद के दंश से जूझ रहा है। हिंसा के रास्ते पर चलने वाले लोगों को यह समझने की आवश्यकता है कि देश हित, समाज हित में हिंसा का कहीं कोई स्थान नही है, बल्कि वर्तमान समय में अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही देश के विकास में भागीदार बनने तथा मानवीय मूल्यों की रक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के उपदेश अनंतकाल तक विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे। आज के दिन हम सादगी एवं सदाचार के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शत-शत नमन करते हैं।

    *महान विभूतियों के विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरतः हेमन्त सोरेन*

    इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज संयोग और सौभाग्य का दिन है कि देश के दो महान विभूति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हम सभी लोग मना रहे हैं। इन दोनों महापुरुषों ने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। इन महापुरुषों ने देश के लोगों को एक ऐसी दिशा दिखाई जिससे इंसानियत, मानवता एवं लोकतंत्र के मूल्यों को मजबूत बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात में कई बदलाव हुए हैं। आज आवश्यकता है कि ऐसे विभूतियों के विचारों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सत्य एवं अहिंसा की राह का सदैव अनुसरण करने के प्रेरणादायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें आज पूरा देश स्मरण कर रहा है। मैं इन दोनों महापुरुषों को शत-शत नमन करता हूं।

    *मौके पर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव, छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान (सर्वोदय आश्रम) के संरक्षक श्री अभय चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोनाकाल में अदालत बंद होने से अधिवक्ताओं ने आर्थिक मुसीबत का सामना किया, अब अदालत खुलने से परेशानी होगी दूर : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article तिरिल स्थित सर्वोदय आश्रम को संरक्षित कर पर्यटन और शोध केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा : हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.