Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय:1 दिसंबर से साढ़े 6 घंटे ही संचालित होंगे सरकारी स्कूल
    Breaking News बिहार

    बेगूसराय:1 दिसंबर से साढ़े 6 घंटे ही संचालित होंगे सरकारी स्कूल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    1 दिसंबर से साढ़े 6 घंटे ही संचालित होंगे सरकारी स्कूल
    राष्ट्र संवाद ( ब्यूरो चीफ) बेगूसराय अशोक कुमार ठाकुर
    तेघड़ा/ बेगूसराय

    बिहार में सरकारी स्कूलों के समय-सारणी में बदलाव किया गया है/ यह एक दिसंबर 2024 से सभी स्कूलों में प्रभावी हो जायेगा। इसके तहत अब सभी कक्षाएं साढ़े छह घंटे ही संचालित की जाएगी। नई समय-सारणी लागू करने के इस निर्णय से शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) राम उदय महतो ने बताया कि नये नियम के अनुसार 1 दिसंबर से सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, संस्कृत और मदरसा स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगे।

     

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सुबह के 9:30 बजे से 10:00 तक बच्चों का गेट अप पोशाक, बाल और नाखून की जांच शिक्षकों द्वारा की जाएगी, इसके बाद प्रार्थना, बिहार गीत आदि कराए जाएंगे, उसके बाद सामान्य ज्ञान ,समाचार वाचन एवं अन्य परिचर्चा कराई जाएगी , असेंबली में सभी शिक्षक, शिक्षिका व शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहेंगे, प्रत्येक दिन राष्ट्रगान से समापन कराए जाएंगे। इस कार्यक्रम में लाउडस्पीकर का प्रयोग अनिवार्य रहेगा।

     

     

    अनिवार्य रूप से प्रत्येक कक्षा के बच्चों के लिए खेल-कूद संगीत , नृत्य, व पेंटिंग की एक घंटी निर्धारित रहेगी। प्रत्येक गतिविधियों के लिए अलग-अलग वर्ग के लिए अलग-अलग समान्तराल निर्धारित किया जाएगा । फिलहाल सभी स्कूल साढ़े सात घंटे के लिए संचालित किया जा रहा है। लेकिन संशोधित समय के तहत स्कूल अब केवल साढ़े छह घंटे तक चलेंगे।

     

     

    उन्होंने बताया कि नये शेड्यूल के अनुसार प्रार्थना : 9:30-10:00, पहली घंटी : 10:00-10:40, दूसरी घंटी : 10:40-11:20, तीसरी घंटी : 11:20-12:00, एमडीएम/मध्यांतर : 12:00-12:40, चौथी घंटी : 12:40-1:20, पांचवीं घंटी : 1:20-2:00, छठी घंटी : 2:00-2:40, सातवीं घंटी : 2:40-3:20 और आठवीं घंटी-3:20-4:00 बजे तक संचालित होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलड्डुओं से तौले गये सरयू राय, कहा- अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण करेंगे
    Next Article आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    छुट्टी पर जाने वाले सैनिकों के लिए विशेष आरक्षण की मांग

    October 29, 2026

    *एक नवंबर को पोटका में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर

    October 29, 2026

    रगदारी कांड में फंसने के डर से रची हमले की साजिश, पांच गिरफ्तार

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छुट्टी पर जाने वाले सैनिकों के लिए विशेष आरक्षण की मांग

    *एक नवंबर को पोटका में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर

    रगदारी कांड में फंसने के डर से रची हमले की साजिश, पांच गिरफ्तार

    रंभा कॉलेज में 12 दिवसीय माइक्रो टीचिंग कार्यशाला शुरू

    प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का सख्ती से हो पालन : संजीव सरदार

    *बैंकों की सुरक्षा जांचने निकले डीएसपी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    इलाज सेवा है, लूट का लाइसेंस नहीं!

    रामकृष्णा ग्रुप में श्रमिक आंदोलन ने खड़े किए कई सवाल

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा नेताओं ने चन्द्रशेखर मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.