Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारी स्कूल की कॉपी – किताबें मिली कबाड़ी के गोदाम में ,पुलिस के साथ मिलकर डीएसई ने किया जब्त नाईट गार्ड की नौकरी गई
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरकारी स्कूल की कॉपी – किताबें मिली कबाड़ी के गोदाम में ,पुलिस के साथ मिलकर डीएसई ने किया जब्त नाईट गार्ड की नौकरी गई

    News DeskBy News DeskJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकारी स्कूल की कॉपी – किताबें मिली कबाड़ी के गोदाम में ,पुलिस के साथ मिलकर डीएसई ने किया जब्त नाईट गार्ड की नौकरी गई

    एफआईआर दर्ज, नाईट गार्ड हिरासत में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाकुलिया में स्कूलों में बाँटने के लिए रखी गई किताब – कॉपी एक कबाड़ी को बेच दिए जाने की खबर से बवाल मचा है l आनन – फ़ानन में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने सक्रियता दिखलाते हुए अवैध रूप से कबाड़ में बेचीं गई किताबों को पुलिस के सहयोग से जब्त किया और केस दर्ज करवाया है l जिस बिल्डिंग में किताब- कॉपी रखी गई थी, उसे प्रशासन ने सील कर दिया l
    इस मामले में संलिप्त पाए गए प्रखंड संसाधन केंद्र के नाइट गार्ड बापी दास को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। बापी दास से पूछताछ कर रही है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है l इसके अलावे जिला जिला स्तरीय जांच समिति का गठन कर 48 घंटे में समस्त तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है l

    झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा बच्चों के बीच वितरित करने के लिए भेजे गए कॉपी और किताबों स्क्रैप टाल में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित चाकुलिया प्रखंड की है. एक छोटा हाथी वाहन पर कई बोरे कॉपी और किताब लाद कर पुराना बाजार स्थित मो निजाम उर्फ पुट्टन उर्फ लादेन के गोदाम में पहुंचा. इसकी भनक स्थानीय लोगों को मिल गई. वाहन से बोरो को उतरते ही लोग वहां पहुंच गए. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ. जांच करने पर पता चला की बोरियों में पहली कक्षा से 11वीं कक्षा तक की किताबें और कॉपियां भारी पड़े थे. बोरियों में सत्र 2025-26 लिखा था. इससे यह पता चलता है कि नए सत्र की कॉपी किताबों को ही चंद रुपयों की खातिर रद्दी के भाव में बेचा जा रहा था. इस दौरान वाहन के साथ बीआरसी कार्यालय के नाइट गार्ड बापी दास भी मौजूद था.चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में कॉपी और किताबों को रखने के लिए दो गोदाम बनाए गए हैं. पहले गोदाम मिस्त्रीपाड़ा स्थित बंद पड़े स्कूल परिसर में तथा दूसरा गोदाम पुराना कस्तूरबा विद्यालय परिसर में स्थित है. गोदाम की चाबी बीपीओ के पास होती है. बीपीओ के आदेश पर ही नाइट गार्ड द्वारा शिक्षकों के बीच कॉपी किताबों का वितरण किया जाता है. सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंची. कबाड़ी के गोदाम से कॉपी और किताबों को जब्त कर लिया गया.

    घटना की जानकारी पाकर जमशेदपुर से जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडे चाकुलिया पहुंचे. उन्होंने चाकुलिया किताबों को रखने के लिए बने सभी गोदाम का निरीक्षण किया.

    इस संबंध में पूछे जाने पर जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडे ने कहा कि यह घटना जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है. बीआरसी कर्मियों द्वारा ऐसी शर्मनाक हरकत ल्पना से भी परे है. इस मामले में जो भी संलिप्त हैं. उनके खिलाफ विभाग द्वारा एफआईआर की जाएगी. ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त भी किया जाएगा.

    चाकुलिया प्रखंड में कार्यरत कई शिक्षकों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि इस वर्ष उन्हें कॉपी और किताब नहीं मिली है. कॉपी और किताब मांगने पर उन्हें बीआरसी से यह बताया गया की कॉपी और किताब समाप्त हो चुकी है.

    पुलिस के साथ मिलकर डीएसई ने किया जब्त नाईट गार्ड की नौकरी गई सरकारी स्कूल की कॉपी - किताबें मिली कबाड़ी के गोदाम में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्वलंत मुद्दों पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं का चारों प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल
    Next Article झारखण्ड के दबंग भाजपा सांसद की दबंगई, पुलिस के सामने आउट सोर्सिंग कंपनी के GM पर उठाया हाथ.

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.