Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ज्वलंत मुद्दों पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं का चारों प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां

    ज्वलंत मुद्दों पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं का चारों प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल

    News DeskBy News DeskJune 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ज्वलंत मुद्दों पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं का चारों प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल

    झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार पर जमकर बोला हमला
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड की झामुमो कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार में ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार, बुनियादी सुविधाओं का अभाव, गरीबों के पेंशन, किसानों के बकाए राशि, बेरोजगारी, पेसा कानून लागू कराने, भाषा विवाद को ठीक करने, स्थानीय नीति, नियोजन नीति, बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दे को लेकर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आयी है। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के हजारों कार्यकर्ताओं ने महानगर अंतर्गत जमशेदपुर, पोटका, बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय पर आक्रोश-प्रदर्शन कर जमकर हल्ला बोला। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में महानगर अंतर्गत 22 मंडलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए एवं नारेबाजी किया एवं सरकार पर हमला बोला। इस दौरान व्याप्त भ्रष्टाचार, खनिज संपदाओं की लूट, ध्वस्त विधि व्यवस्था एवं प्रखंड कार्यालय में हो रहे विभिन्न जनसमस्याओं व अन्य मुद्दों के साथ जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों और जनहित की प्रमुख समस्याओं को दर्शाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर समुचित निदान की मांग की।

    आक्रोश-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति और नीयत दोनों में जनहित का अंश नहीं दिखता। यह सरकार सिर्फ घोषणाओं और झूठे सपनों की राजनीति करती है, जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और है। आज पूरे प्रदेश में ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार, खनिज संसाधनों की लूट, हत्या, बलात्कार, और अपराधियों का राज कायम हो चुका है। आमजन असुरक्षित है, बहन-बेटियां डरी-सहमी हैं और अपराधी बेखौफ अपराध कर रहे हैं। कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाएं बदहाल हैं। स्कूलों में शिक्षक, अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयां नहीं है। ईलाज और एम्बुलेंस के अभाव में गरीब दम तोड़ने को मजबूर हैं। आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजना को ठप्प कर सरकार ने गरीब जनता की पीठ में छुरा घोंपा है। आज गरीबों के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन महीनों से बंद हैं। महिलाएं मईयां सम्मान राशि के नाम पर ठगी जा रही हैं। किसानों को धान के नाम पर छलावा मिला है। खेती का समय सिर पर है और किसान अपने पैसे के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

    पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार इस हद तक फैला है कि आज जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर जमीन के म्यूटेशन तक के लिए दलालों की शरण में जाना पड़ता है।

    आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य सह एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुसुम पूर्ति ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल है।
    इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने किया।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, नीरज सिंह, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, शांति देवी, संजीव कुमार, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, अमित अग्रवाल, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, सागर राय, प्रदीप मुखर्जी, रमेश बास्के, सुमित शर्मा, किशोर ओझा, राम सिंह मुंडा, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, अश्विनी तिवारी, हन्नु जैन, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, जीवन साहू, बबलू गोप, सूरज सिंह, युवराज सिंह, बजरंगी पांडेय, अजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, पवन सिंह, दीपक पाल, सूरज साह, संदीप शर्मा बौबी, सतवीर सिंह सोमू, धनुर्धर त्रिपाठी, बिनानंद सिरका, अशोक सामंत, ममता भूमिज, गणेश मुंडा, मारुतिनंदन पांडेय, लखी कौर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    ज्वलंत मुद्दों पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं का चारों प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा विभाग के भ्रष्ट अधिकारियो पर करवाई नहीं तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी: नीरज सिंह
    Next Article सरकारी स्कूल की कॉपी – किताबें मिली कबाड़ी के गोदाम में ,पुलिस के साथ मिलकर डीएसई ने किया जब्त नाईट गार्ड की नौकरी गई

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.