Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड के दबंग भाजपा सांसद की दबंगई, पुलिस के सामने आउट सोर्सिंग कंपनी के GM पर उठाया हाथ.
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखण्ड के दबंग भाजपा सांसद की दबंगई, पुलिस के सामने आउट सोर्सिंग कंपनी के GM पर उठाया हाथ.

    News DeskBy News DeskJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड के दबंग भाजपा सांसद की दबंगई, पुलिस के सामने आउट सोर्सिंग कंपनी के GM पर उठाया हाथ…….

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखण्ड के भाजपा से धनबाद सांसद की दबंगई आज देखने को मिला,धनबाद सांसद ढुल्लु महतो खरखरी कोलियरी क्षेत्र स्थित हिलटॉप एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की आउटसोर्सिंग परियोजना को लेकर बीसीसीएल एरिया-3 के जीएम कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक में धनबाद सांसद ढूलु महतो, हिलटॉप आउटसोर्सिंग के जीएम कौशल पांडेय, बीसीसीएल एरिया-3 के जीएम सुधारक प्रसाद, बाघमारा डीएसपी पुरषोत्तम सिंह समेत पुलिस और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में ही सांसद ढूलु महतो का रुख आक्रामक हो गया। उन्होंने आउटसोर्सिंग कंपनी के जीएम कौशल पांडेय को अपशब्द कहे और धमकाते हुए बोले, “मारेंगे चड़ाक करके, मुँह फोड़ देंगे।” जब जीएम ने शांति से कहा कि “आप बदतमीजी मत कीजिए,” तो ढूलु महतो ने एक बार फिर अपशब्दों की बौछार कर दी और हाथ उठाने की भी कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बाघमारा डीएसपी पुरषोत्तम सिंह मूकदर्शक बने सोफे पर बैठे रहे। स्थिति बिगड़ती देख कतरास थाना प्रभारी को बीच-बचाव के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।
    * इतना ही नहीं, बैठक के दौरान मौजूद ढूलु महतो के एक समर्थक ने पत्रकारों को वीडियो बंद करने की धमकी दी। एक स्थानीय अखबार के पत्रकार का मोबाइल भी छीन लिया गया और अन्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि सभी पत्रकारों के मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिए जाएं। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में दर्ज हो गया है। घटना के बाद जीएम कौशल पांडेय और सभी पत्रकार कार्यालय से बाहर निकल गए।

    सांसद ढूलु महतो की यह शैली कोई नई नहीं है, लेकिन इस बार उन्होंने सभी मर्यादाओं की सीमाएं लांघ दी हैं। अब जनता यह सोचने को मजबूर है कि जब कानून व्यवस्था के रखवाले ही मूकदर्शक बने रहें, तो आम जनता अपनी सुरक्षा की उम्मीद किससे करे?

    झारखण्ड के दबंग भाजपा सांसद की दबंगई पुलिस के सामने आउट सोर्सिंग कंपनी के GM पर उठाया हाथ.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी स्कूल की कॉपी – किताबें मिली कबाड़ी के गोदाम में ,पुलिस के साथ मिलकर डीएसई ने किया जब्त नाईट गार्ड की नौकरी गई
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    कांड्रा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, एक पैर टूटा

    March 6, 2026

    स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में पुलिस की छापेमारी, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    March 6, 2026

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांड्रा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, एक पैर टूटा

    स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में पुलिस की छापेमारी, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.