Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार ने 25 महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ बीमारियों की 36 दवाओं पर आयात शुल्क हटाया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    सरकार ने 25 महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ बीमारियों की 36 दवाओं पर आयात शुल्क हटाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरकार ने 25 महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ बीमारियों की 36 दवाओं पर आयात शुल्क हटाया

    नयी दिल्ली:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 12 महत्वपूर्ण खनिजों, लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप, कोबाल्ट उत्पादों, एलईडी, जिंक और कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की 36 दवाओं पर आयात शुल्क हटाने की घोषणा की।

    शनिवार को संसद में अपना लगातार आठवां बजट पेश करते हुए सीतारमण ने एक से अधिक उपकर या अधिभार नहीं लगाने का भी प्रस्ताव रखा।

    उन्होंने 82 शुल्क लाइनों पर सामाजिक कल्याण अधिभार से छूट देने का भी प्रस्ताव किया, जो उपकर के अधीन हैं।

     

     

    सीतारमण ने बजट भाषण में कहा, “मैं 25 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क में पूरी तरह छूट देने और उनमें से दो पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) कम करने का प्रस्ताव करती हूं। इससे ऐसे खनिजों के प्रसंस्करण और शोधन को बढ़ावा मिलेगा और इन रणनीतिक और महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।”

    मंत्री ने ईवी बैटरी विनिर्माण के लिए 35 अतिरिक्त पूंजीगत वस्तुओं और मोबाइल फोन बैटरी विनिर्माण के लिए 28 अतिरिक्त पूंजीगत वस्तुओं को जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा, जिससे मोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), दोनों के लिए लिथियम-आयन बैटरी के विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

     

     

    सीतारमण ने कहा, “अब मैं कोबाल्ट ऊर्जा और अपशिष्ट, लिथियम-आयन बैटरी के कबाड़, सीसा, जस्ता और 12 अन्य महत्वपूर्ण खनिजों को पूरी तरह से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं। इससे भारत में विनिर्माण के लिए उपलब्धता सुनिश्चित करने और हमारे युवाओं को अधिक रोजगार प्रदान करने में मदद मिलेगी।”

    जहाज निर्माण की अवधि लंबी होती है, इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जहाज निर्माण के लिए कच्चे माल, कलपुर्जों, उपभोग्य सामग्रियों या भागों पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) से छूट को अगले दस वर्षों तक जारी रखने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने जहाज तोड़ने के काम को भी प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए इसके लिए समान छूट का प्रस्ताव रखा।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ नीति के अनुरूप तथा उलट शुल्क ढांचे को सुधारने के लिए उन्होंने इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर बीसीडी को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने तथा ओपन सेल और अन्य कलपुर्जों पर बीसीडी को घटाकर पांच प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है।

    उन्होंने कहा, “रोगियों, खास तौर पर कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए मैं 36 जीवनरक्षक दवाओं और औषधियों को मूल सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट वाली दवाओं की सूची में जोड़ने का प्रस्ताव करती हूं।”

    वित्त मंत्री ने पांच प्रतिशत की रियायती सीमा शुल्क वाली सूची में छह जीवन रक्षक दवाओं को जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा। इन दवाओं के निर्माण के लिए थोक दवाओं के लिए भी क्रमशः पूर्ण छूट और रियायती शुल्क लागू होगा।

    उन्होंने घरेलू मूल्य संवर्धन और रोजगार के लिए आयात को सुविधाजनक बनाने को गीले नीले चमड़े पर बीसीडी से पूरी तरह छूट देने का भी प्रस्ताव रखा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वागत योग्य बजट :डॉ जटाशंकर पांडेय
    Next Article मध्यम वर्ग के लिए बजट काफी अच्छा है :अंजन कुमार

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.