Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोरखपुर के खजनी रेंज बाग में मृत म‍िले 300 चमगादड़, हड़कम्प
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    गोरखपुर के खजनी रेंज बाग में मृत म‍िले 300 चमगादड़, हड़कम्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोरखपुर: कोरोना महामारी के इस समय में जनपद के खजनी रेंज के बेलघाट गांव के एक बाग में 300 से अधिक संख्या में चमगादड़ मृत पाए जाने से हड़कंप मच गया. चीन में कोरोना के फैलने का सोर्स चमगादड़ों को भी मामना गया है इसल‍िए अचानक बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. फ‍िलहाल चमगादड़ों के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, वन विभाग प्रथम दृष्टया इनके मौत का कारण अचानक बढ़ी गर्मी व पानी की कमी बता रहा है.बेलघाट स्थित ध्रुव नारायण शाही के बाग में सुबह बड़े पैमाने पर चमगादड़ मृत देखे गए. थोड़ी देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. कोरोना संक्रमण को लेकर ग्रामीणों चमगादड़ से दहशत भी है. सुबह करीब 11 बजे सूचना मिलने के बाद खजनी रेंजर देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने सभी मृत चमगादड़ों को एकत्रित करके वह उन्हें पोस्टमार्टम के लिए लेकर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मौत का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. अचानक गर्मी बढऩे के चलते ऐसा हो सकता है. उनका कहना है कि इर्द-गिर्द के सभी तालाब सूखे हुए हैं. पानी की तलाश में चमगादड़ इधर-उधर भटक रहे हैं. पानी न मिलने और ऊपर से बेतहाशा गर्मी के कारण चमगादड़ों की मौत हो गई होगी. बताया जाता है कि चमगादड़ उससे थोड़ी दूरी पर स्थित रोहित शाही के पेड़ पर रहते थे. सोमवार दोपहर करीब दो बजे भी कुछ चमगादड़ मृत संख्या में देखे गए थे. डीएफओ अविनाश कुमार का कहना है कि चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है.

    बरेली में होगा चमगादड़ों का पोस्टमार्टम

    मृत पाए गए चमगादड़ों में से तीन के शव सुरक्षित जार में रखकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा जाएगा. पशुचिकित्साधिकारी बेलघाट चमगादड़ों को जार में रखने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए वह अपने उच्चाधिकारियों से भी राय ले रहे हैं.

    बदली हवा तो शहर में दिखने लगे दुर्लभ परिंदे

    लॉकडाउन के चलते शहर की बदली आबोहवा प्रकृति के करीब होने का आभास करा रही है. इसका परिणाम है कि दुर्लभ परिंदे भी शहर में दिखने लगे हैं. इनकी चहचहाहट लोगों को सुखद अनुभूति करा रही है. शहर की ग्रीन सिटी में इन दिनों पर्पल सनबर्ड देखी जा रही है. यह चिडिय़ा अत्यंत दुर्लभ मानी जाती है, पर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 108 के करीब पहुंचने के कारण यह इस समय शहर में देखी जा रही है. ऐसे ही उल्लू कई स्थानों पर देखे गए हैं. उल्लू भी आबादी से दूर रहने वाला पक्षी है. इसके अलावा इंडियन सीवेट भी राप्तीनगर की तरफ देखी गई है. डीएफओ अविनाश कुमार का कहना है कि शहर की आबोहवा लॉकडाउन के चलते इस समय एकदम शुद्ध है. ऐसे में तमाम पक्षियों की चहचहाहट शहर के भीतर सुनने को मिल रहा है. तमाम दुर्लभ परिंदे यहां देखे जा रहे हैं. यह शहर के लिए सुखद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, रेड अलर्ट
    Next Article मध्यप्रदेश और राजस्थान में हमले के बाद दिल्ली की ओर बढ़ रहा टिड्डी दल

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.