राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल सरायकेला केसंतारी गांव में कोबरा सांप के डंसने से घायल 11-14 वर्षीय संतोषी देवगम समय पर इलाज मिलने से खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। भाजपा नेता सुमित चौधरी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।
चौधरी ने ग्रामीणों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें और तुरंत अस्पताल पहुंचाएं, ताकि एंटी-स्नेक वेनम दिया जा सके। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पूर्व इसी गांव में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। दोनों नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने की मांग की।

