हेमंत सरकार पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला कहा- बांग्लादेशी मुसलमानों को विशेष मेहमान बना रही सरकार
केंद्रीय मंत्री के पूरे कार्यक्रम को भाजपा नेता अनिल सिंह पूर्व भाजपा नेता सतीश सिंह ने शालीनता के साथ को-ऑर्डिनेट किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बांग्लादेशी मुसलमानों को विशेष मेहमान की तरह राज्य में बुला रही है। रविवार देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया सोमवार को कई कार्यक्रम थे सुबह सर्किट हाउस से ही लोगों का मिलना जुलना शुरू हो चुका था सर्किट हाउस से निकलकर स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण समिति कदमा, हिंदी दैनिक चमकता आईना भाजपा कार्यालय और नेताजी सुभाष संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का हूजूम उनके साथ रहा

इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि सरकार सुनियोजित तरीके से घुसपैठियों को झारखंड में बसाकर राज्य की जनसांख्यिकी को बदलने की साजिश कर रही है।
गिरिराज सिंह ने कहा, “झारखंड में बांग्लादेशी मुसलमानों को जमाई बाबू की तरह लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों और मूलवासियों की चिंता छोड़कर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति में लगे हुए हैं।”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि, सरकार समय रहते नहीं चेती, तो राज्य के आदिवासी, मूलवासी और स्थानीय लोग पूरी तरह हाशिए पर चले जाएंगे। गिरिराज सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि हेमंत सरकार वोट बैंक के लिए राज्य की सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान से खिलवाड़ कर रही है।
गिरिराज सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब झारखंड में अवैध घुसपैठ और जनसंख्या असंतुलन को लेकर सियासी बहस तेज होती जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आदिवासियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की और कहा कि राज्य को बांग्लादेशी घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री के काफिला के साथ भाजपा की वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, , मुकेश राय, पूर्व युवा भाजपा नेता सतीश सिंह दीपू सिंह आर के दुबे रहे जबकि सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ,डॉ जटाशंकर पांडे ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया चमकता आईना के कार्यक्रम में भाजपा नेता राकेश सिंह ,बबुआ सिंह ने केंद्रीय मंत्री का सम्मान किया केंद्रीय मंत्री के पूरे कार्यक्रम को भाजपा नेता अनिल सिंह व पूर्व भाजपा नेता सतीश सिंह ने शालीनता के साथ को-ऑर्डिनेट किया


