Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी : पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल के लिए युवती ने अपने अंत:वस्त्रों में छुपा रखा था ब्लूटूथ, 10 लाख में हुई थी डील
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी : पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल के लिए युवती ने अपने अंत:वस्त्रों में छुपा रखा था ब्लूटूथ, 10 लाख में हुई थी डील

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गाजियाबाद. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में एसटीएफ नोएडा ने शनिवार को गाजियाबाद से नकल करती एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. गाजियाबाद स्थित लोनी क्षेत्र में सीआरएस पब्लिक स्कूल में महिला अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के बाहर कार में बैठे सॉल्वर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करा रहे थे. 17 फरवरी को शनिवार शाम की पाली में युवती यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा दे रही थी. इस दौरान युवती ने अपने कपड़ो के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस छिपाया हुआ था. कक्ष निरीक्षक द्वारा शक होने पर युवती की तलाशी लेने पर उसके अंदरुनी वस्त्रों में ब्लूटूथ डिवाइस पाया गया.

     

    17 फरवरी को परीक्षा के प्रथम दिन तीन आरोपियों को एसटीएफ नोएडा ने गिरफ्तार किया. इसमे बुलंदशहर जनपद के गांव खंदोई निवासी राजकुमार उर्फ नीटू और मुजफ्फरनगर के बेहड़ा निवासी गुरबचन सहित गाजियाबाद में लोनी की रिया चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. गाजियाबाद जनपद में चल रही सभी 44 परीक्षा केद्रों पर फोन सिग्नल को रोकने के लिए जैमर लगाए गए थे. इसके बावजूद परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे सॉल्वर जैमर को भेदकर परीक्षा केंद्र के अंदर बैठी युवती को पेपर सॉल्व करने में मदद कर रहे थे.

     

     

    एसटीएफ नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में बुलंदशहर जनपद के गांव खंदोई निवासी राजकुमार उर्फ नीटू ने बताया कि वह पेपर सॉल्वर गैंग का सदस्य है और मुजफ्फरनगर निवासी गुरबचन के साथ मिलकर उसने 10 लाख रुपए में पेपर साल्व करने के लिए रिया चौधरी से सौदा किया था. इसके लिए उनके द्वारा दो लाख रुपये एडवांस, तीन लाख रुपये परीक्षा होने के बाद दिए जाने थे, बाकी बची पांच लाख रुपये की रकम परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर दिए जाने की बात तय हुई थी.

    राजकुमार ने बताया कि वह स्वयं भी 2013 में यूपी पुलिस की परीक्षा दे चुका है, लेकिन असफल रहने पर उसने दोबारा से नीटू नाम से हाईस्कूल पास की और इसी नाम का आधार कार्ड बनवाकर इस बार भी परीक्षा देने वाला था. राजकुमार उर्फ नीटू रविवार को होने वाली परीक्षा में बैठने वाला था. वह खुद भी पुलिस में जाना चाहता था. पुलिस उपयुक्त राजकुमार मिश्रा ने बताया कि राजकुमार के पास से पुलिस का फर्जी पहचान पत्र भी प्राप्त हुआ है. इस संबंध में गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. इन तीनों पर एनएसए के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनी लियोनी प्रभुदेवा के साथ “पेट्टा रैप” डांस नंबर से एंटरटेन करेंगी
    Next Article राजस्थान : ईडी के नाम पर प्रोफेसर महिला से 7.50 करोड़ की ठगी, यह है पूरा मामला

    Related Posts

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    July 2, 2026

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    July 2, 2026

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    झारखंड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.