Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला की सुर्खियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    घाटशिला की सुर्खियां

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वनगोड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से चार दिवसीय सिक्स एन साईड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    विधायक ने किया घाटशिला लैंपस का फिता काटकर उद्घाटन

    घाटशिला महाविद्यालय में एच सी एल/आई सी सी मौभण्डार के पर्यावरण प्रबंधक डॉ0 सोहनी सिन्हा ने विद्यार्थियों के बीच पौधे वितरित किये

    वनगोड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से चार दिवसीय सिक्स एन साईड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

     

    मुसाबनी:- ब्लाॅक एरिया मुसाबनी स्थित मैदान में बादिया वनगोड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से चार दिवसीय सिक्स एन साईड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस क्रिकेट प्रतियोगिता में २७ टीमों ने भाग लिया।इस क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सह जे एम एम के केन्द्रीय महासचिव श्री बाबुलाल सोरेन को शामिल होना था,

     

    लेकिन उनके निजी कार्यक्रम में व्यस्तता होने के कारण उनके अनुपस्थित में धालभुमगढ जिला पार्षद सदस्य श्री हेमंत मुण्डा व जिला पार्षद सदस्य श्री शिवनाथ माण्डी, मुसाबनी प्रखण्ड के पुर्व उप प्रमुख श्री रविन्द्र नाथ घोष, अगस्टीन बिमल, के बी फरीद, सोबरा हेम्ब्रोम मौजूद थे। क्रिकेट का फाइनल मैच 7 ब्रदर और एगल सेवेन के बीच खेला गया, जिसमें एगल सेवेन को पराजित कर 7 ब्रदर (सुरदा) विजेता बना। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मो.इम्दाद अली, शाहरुख खान, अफरोज खान,साहिल खान,परवेज खान,शादीक खान, सलमान खान, शाहिद खान,मो.राजु, बुतरु हांसदा,तारणी, अर्जुन,कौशार भाई आदि उपस्थित थे।

     

    विधायक ने किया घाटशिला लैंपस का फिता काटकर उद्घाटन

    घाटशिला : घाटशिला लैंपस में शुक्रवार को विधायक रामदास सोरेन, कार्यपालक दंडाधिकारी जय प्रकाश करमाली, प्रमुख सुशीला टुडू, बीडीओ कुमार एस अभिनव, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने संयुक्त रुप से धायक्रय केन्द्र का उद्घाटन किया. इस दौरान उद्घाटन के पहले दिन कई किसानों ने धान बेचे. इस संबंध में जानकारी देते हुए लैंपस के सचिव तपन कुमार ने कहा कि धान का क्रय मूल्य 20.40 रुपए है ,जबकि बोनस 10 रुपए है. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला में 10.75 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है. जबकी घाटशिला लैंपस में 35 हजार क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य रखा गया है. उन्होनें कहा कि पिछले साल मात्र 14 हजार क्विटंल धान की खरिददारी हो पायी थी. उन्होनें कहा कि धान बेचने वाले किसान को आधा किस्त का भुगतान सात दिनों के अंदर और आधा किस्त का भुगतान 1 माह के अंदर कर दिया जायेगा. उन्होनें किसानों से अपील किया कि अपना धान लैंपस में ही बिक्री करें ताकी बेहतर मूल्य मिल सके. जानकारी के अनुसार गुरुवार को मंत्री रामेश्वर उरांव के द्बारा एक साथ सभी 24 जिले में लैंपस में धान क्रय केन्द्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम में घाटशिला प्रखंड के गालूडीह स्थित महुलिया लैंपस भी शामिल था. मौके लैंपस अध्यक्ष, प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत कई किसान मौजूद थे.

    घाटशिला महाविद्यालय में एच सी एल/आई सी सी मौभण्डार के पर्यावरण प्रबंधक डॉ0 सोहनी सिन्हा ने विद्यार्थियों के बीच पौधे वितरित किये

    आज घाटशिला महाविद्यालय में एच सी एल/आई सी सी मौभण्डार के पर्यावरण प्रबंधक डॉ0 सोहनी सिन्हा ने विद्यार्थियों के बीच पौधे वितरित किए और उन सबको पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए। उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय के एन एस एस इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा और हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। विदित हो कि कॉरपोरेट एनवायर्नमेंटल रिस्पांसिबिलिटी के तहत एच सी एल आई सी सी के पर्यावरण विभाग द्वारा 1000 पौधे घाटशिला महाविद्यालय को प्रदान किया है।
    घाटशिला महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ0 आर के चौधरी ने डॉ0 सोहनी सिन्हा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए।
    मौके पर डॉ0 नरेश कुमार, डॉ0 दिलचंद राम, डॉ0 संदीप चंन्द्रा, प्रो0 इंदल पासवान, प्रो0 अर्चना सुरीन, प्रो0 विकाश मुंडा समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगलत बिजली बिल में तेजी से सुधार किया जाय और जबतक गलत बिजली बिल में सुधार नहीं होता है तबतक उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटी नहीं जाय – सरयू राय
    Next Article भोजपुरिया क्रिकेट लीग का दूसरे राउंड का मैच शुरू, साई स्पोर्टिंग,आरसीबी,एवरग्रीन,लिवरपुल और कदमा वारियर्स ने जीता मैच

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.