Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विशाखापट्टनम में फिर हुआ गैस का रिसाव, मची अफरा-तफरी, 5 किमी का क्षेत्र कराया खाली
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    विशाखापट्टनम में फिर हुआ गैस का रिसाव, मची अफरा-तफरी, 5 किमी का क्षेत्र कराया खाली

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 24 घंटे के अंदर एक बार फिर केमिकल प्लांट से गैस लीक होने अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे अचानक गैस का रिसाव देखा गया, लेकिन इस बार प्रशासन तुरंत हरकत में आया और रात में ही 5 किलोमीटर के दायरे में तमाम लोग इलाके से हटाए गए. हालांकि अब रिसाव पर काबू पा लिया गया है.प्रशासन का कहना है कि गैस लीक को निष्क्रिय करने के लिए गुजरात से आई पीटीबीसी केमिकल का इस्तेमाल जब तक नहीं किया जाता है, तब तक यानी अभी दो दिनों तक हटाए गए लोग अपने घरों में वापस न लौटे. गैस को निष्क्रिय करने की अगुवाई पुणे से आई एनडीआरएफ एक्सपर्ट की टीम कर रही है.गौरतलब है कि गुरुवार देर रात एक बार गैस लीक ने विशाखापट्टनम में हड़कंप मचा दिया था. एलजी पॉलिमर फैक्ट्री में दोबारा स्टाइरीन गैस रिसाव हुआ. फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जिस टैंकर से रिसाव के कारण हादसा हुआ था, उसी टैंकर से फिर गैस रिसने लगा.इसके बाद बिल्कुल देर ना करते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. फायर ब्रिगेड की लगभग 60 गाडिय़ां और कई कर्मचारी बचाव में लग गए. प्रशासन ने रात में ही 5 किलोमीटर के दायरे में हर किसी को हटाने का काम फिर से शुरू कर दिया था. लोगों को तुरंत इलाके को खाली करने को कहा गया है.गैस लीकेज को रोकने में कामयाबी के बाद दोबारा उसमें रिसाव से इलाके में दहशत फैल गई है. हालांकि इसबार प्रशासन सतर्क था. तभी तो रिसाव होते ही बचाव का काम शुरू हो गया. देर रात पीटीबीसी केमिकल को एयर इंडिया के स्पेशल कार्गो विमान से गुजरात से विशाखापट्टनम पहुंचाया गया है.इससे पहले गुरुवार की सुबह जब स्टाइरीन गैस लीक हुई तब आसपास के गांव के लोग सो रहे थे. आंख खुली तबतक हवा में मिली खतरनाक गैस ने अपना काम कर दिया था. हर तरफ बदहवासी देखी गई. बहुत से लोग सड़कों पर बेहोश पड़े थे. अबतक गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग बीमार बताए जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIMD ने मौसम पूर्वानुमान लिस्ट में जोड़ा गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद का नाम
    Next Article महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर सो रहे 15 मजदूरों की कटकर मौत

    Related Posts

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.