Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : जिधर देखो पानी ही पानी, जल प्रलय की हो गई है स्थिति
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा : जिधर देखो पानी ही पानी, जल प्रलय की हो गई है स्थिति

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : जिधर देखो पानी ही पानी, जल प्रलय की हो गई है स्थिति

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड में जलप्रलय की स्थिति उतपन्न हो गयी है। जिधर देखो केवल पानी ही नजर आ रहा है ।लगातार हो रही तेज बारिश से पूरा जनजीवन तबाह हो गयी है। लगातार बारिश से प्रखंड के हेठार क्षेत्र के हजारों एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह पंडी नदी के बाढ़ से डूब चुका है। नारायण पुर, बेलहथ, चोका, बलियारी चंद्रपुरा, भिलमा, सोनपुरा सहित अन्य गांव के धान, तिल, अरहर की फसल पूरी तरह बाढ़ की पानी में डूब चुका है। पूरे खेत मे कहां धान है वह नजर ही नही आ रहा है। जहां तक देखो केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है। साथ ही कई किसानों का बिजली मोटर व डीजल पम्प भी बाढ़ के पानी मे डूब गया है।

    उधर बाढ़ की पानी से पखनाहा -कांडी सड़क शिवरी पूल के पास टूट गया, जिससे आवागमन बन्द हो गया। उधर देवडीह गांव स्थित कुरमाहा आहर का बांध सह रास्ता पानी के तेज दबाव के कारण लगभग 15 फीट लंबाई में बह गया।जिससे आहर का पूरा पानी बह गया। जबकि आवागमन भी बन्द हो गया। उधर इसी गांव के वंशी चौधरी के घर में वर्षा का दो फीट पानी भर गया। घर मे पानी भरने से घर में रखे कई समान बर्बाद हो गए। उन्होंने पंचायत मुखिया सोनी देवी से जांच कर मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

    उधर वर्षा की पानी प्रावि हरिजन टोला, आंगनबाड़ी केंद्र अधौरा व उप स्वास्थ्य केंद्र में पानी भर गया। चारो तरफ से पानी भरा हुआ है। बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।बच्चे पानी में गिर कर भीग भी जा रहे हैं। उधर प्रावि तेलियानिजामत तीसरे दिन भी वर्षा की पानी से घिरा हुआ है। बच्चे बहुत मुश्किल से स्कूल पहुंच पा रहे हैं। रसोइया को एमडीएम बनाने में भी परेशानी हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : यहां के किसानों के साथ खड़े हैं हम : प्रभात कुमार दुबे
    Next Article दिल्ली एम्स ने मानसिक स्वास्थ्य जांचने को बनाया पोर्टल, 10 अक्टूबर को होगा लांच

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.