Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली एम्स ने मानसिक स्वास्थ्य जांचने को बनाया पोर्टल, 10 अक्टूबर को होगा लांच
    Breaking News Headlines

    दिल्ली एम्स ने मानसिक स्वास्थ्य जांचने को बनाया पोर्टल, 10 अक्टूबर को होगा लांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली एम्स ने मानसिक स्वास्थ्य जांचने को बनाया पोर्टल, 10 अक्टूबर को होगा लांच
    नई दिल्ली: मानसिक चिकित्सा सुविधाओं की कमी भी एक बड़ी समस्या है। ऐसे में मेंटल हेल्थ फाउंडेशन की ओर से एम्स के डाक्टरों के संग मिलकर एक वेब पोर्टल जारी किया गया है। इसके माध्यम से लोग खुद अपने मानसिक स्वास्थ्य का ऑनलाइन परीक्षण कर सकते हैं। मंगलवार को एम्स में मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की गई। एम्स के मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डा. नंद कुमार ने कहा कि यह पहल मानसिक बीमारियों से बचाव और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने में मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से तीन मिनट में अपने मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा सकता है।

     

     

    इस पोर्टल पर मानसिक स्वास्थ्य के परीक्षण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन  के मानक के अनुरूप कुछ सवाल दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर से इस पोर्टल पर लागिन करके सवालों का जवाब दे सकते हैं। इस जवाब के आधार पर मिले अंक से मानसिक स्वास्थ्य को परखा जा सकता है।

     

    यदि अंक मानसिक स्वास्थ्य खराब होने की तरफ इशारा करें तो आनलाइन ही निशुल्क परामर्श भी उपलब्ध होगा, जिसका पालन कर लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर मानसिक परेशानी के इलाज के लिए दवा की जरूरत नहीं होती है।

    बगैर दवा के भी जीवनशैली में बदलाव, योग, ध्यान इत्यादि से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। पोर्टल पर मिले परामर्श के बाद भी यदि मानसिक परेशानी दूर नहीं होती तब डाक्टर से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मेंटल हेल्थ फाउंडेशन (इंडिया), अमेरिका के दीपक चोपड़ा फाउंडेशन और एम्स के बीच एक समझौता हुआ है। इसके तहत आत्महत्या की घटनाओं को कम करने के लिए इस वर्ष के अंत तक एक कार्यक्रम ‘कभी अकेला नहीं’ शुरू होगा।

    यदि किसी के मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हों तो समय पर हस्तक्षेप करके 40 सेकेंड में उसके मूड का बदला जा सकता है। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाएगा। अमेरिका सहित कई देशों में इस तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं। यहां भी देश के लोगों की जरूरत के अनुसार आत्महत्या रोकने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : जिधर देखो पानी ही पानी, जल प्रलय की हो गई है स्थिति
    Next Article चीन की परमाणु पनडुब्बी पीले सागर में दुर्घटनाग्रस्त: 55 नौसैनिकों की मौत, चीन का इनकार

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.