Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : मां सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल विकास समिति को पुनः किया गया बहाल
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा : मां सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल विकास समिति को पुनः किया गया बहाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : मां सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल विकास समिति को पुनः किया गया बहाल

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में पूर्व से कार्यरत मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति को फिर से बहाल कर दिया गया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस आशय की सूचना देते हुए झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य संजीव कुमार तिवारी ने कहा है कि 25 सितंबर 2023 को झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के आदेश से सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल कांडी में आम सभा का आयोजन किया गया।

     

     

    आम सभा से पूर्व दोनों पक्षों रामचंद्र चंद्रवंशी विधायक एवं नरेश प्रसाद सिंह को पत्राचार के माध्यम से सूचना देकर आम सभा में उपस्थित होने को कहा गया था। मगर रामचंद्र चंद्रवंशी विधायक उपरोक्त तिथि की आमसभा में अनुपस्थित रहे और ना ही उनका कोई प्रतिनिधि ही आमसभा में उपस्थित हुआ। जबकि हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि नरेश सिंह वर्षों से सतबहिनी में सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के विकास के लिए कार्य करते आ रहे हैं तो उन्हें की अध्यक्षता में समिति को कार्य करने का आदेश दिया जाए। इसलिए पूर्व समिति, नरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी को बहाल किया जाता है। इस सूचना को पाकर लोगों में काफी खुशी है। यह करीब एक लाख की संख्या में मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति से जुड़े हुए लोगों की निष्ठा एवं समर्पण की जीत है। लोगों ने अक्टूबर 2017 से आज तक गजब का धैर्य एवं सतबहिनी भगवती के ऊपर अटूट विश्वास का परिचय दिया है।

     

     

    सच ही कहा गया है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। वर्ष 2001 से लेकर 2017 यानि 17 वर्षों तक संपूर्ण समर्पण के साथ सतबहिनी के विकास में जुटे हुए आम जनों ने इसे शून्य से शिखर पर पहुंचाया है। लोगों ने कहा विकास के लिए जवाबदेह जन प्रतिनिधि को सतबहिनी के नाम से भी परहेज था। कहते थे कि मेरे सामने सतबहिनी का नाम भी मत लीजिए। जब आमजनों ने समिति के साथ मिलकर करोड़ों रुपए खर्च कर इसका विकास कर दिया तो उसी व्यक्ति ने फर्जी तरीके इस पर कब्जा जमा लिया। लेकिन सतबहिनी के श्रद्धालुओं को कानून पर भरोसा था। अंत में जीत सत्य की हुई। अभी भी कोर्ट द्वारा दो दो बार खारिज कर दिए गए व आम सभा का सामना करने से डरनेवाले लोग इस जीत को भी अमान्य बता रहे हैं। ठीक ही कहा है जाकी रही भावना जैसी.. आज लोगों के भरोसे एवं विश्वास की जीत हुई है। इसके लिए सभी आमजन बधाई के पात्र हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ : अपराधियों के दल ने कोलयरी सिरका कार्यालय में धावा बोलकर दो होमगार्ड व दो बिजली कर्मीयो को बनाया बंधक
    Next Article कमलेश सिंह ने बालू की कालाबाजारी में सरकार को बताया संलिप्त, कहा- चुनाव में झामुमो, कांग्रेस को मिलेगा सबक

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.