Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : भारी बारिश से मच गई तबाही
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा : भारी बारिश से मच गई तबाही

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड में रविवार की रात आफत की बारिश होने से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस भारी बारिश में प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों व गांवों में जानमाल को काफी नुकसान हुआ। बल्कि यों कहें कि भारी बारिश से तबाही सी मच गई है। जगह-जगह यातायात व आवागमन भी बाधित हो गया है। कहीं घर तो कहीं पेड़ भी गिरे, कहीं सड़क भी टूट गई। बता दें कि प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में पंडी नदी का रौद्र रूप देखा जा रहा है। जहां पंडी नदी उफान पर है।

     

    जहां पर पूल के ऊपर से पानी बह रहा है। वहीं भगवती मंदिर में 8 फिट पानी भरा हुआ है। साथ ही भैरव मंदिर में भी पानी घुस गया है। जबकि अधौरा गांव के कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया। जिसमें उक्त गांव निवासी कामेश्वर ठाकुर, अखिलेश राम, उस्मान मियां, मुन्ना चौधरी सहित कई लोगों के घर में पानी भर गया। जबकि शम्भू गुप्ता के घर व दुकान में पानी घुस गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं पतीला पंचायत के युवा मुखिया अमित कुमार दुबे ने अपने क्षेत्र में भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि पतीला गांव में कुदरुष अंसारी व चोका गांव के मुखा राम व जुगुल राम का घर ध्वस्त हो गया। श्री दुबे ने मीडिया के माध्यम से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व उपायुक्त से आग्रह करते हुए उक्त सभी पीड़ितों को आवास स्वीकृत करने की मांग की है। वहीं बलियारी पंचायत के पखनाहा गांव के बेलाश सिंह, उदय सिंह, लालनाथ सिंह, कौशल सिंह, रामसुंदर प्रजापति,बबलू सिंह, अजित पाल, प्रदीप पाल व उक्त गांव के भिलमा के उदय पांडेय व अशोक पांडेय का मिट्टी का घर पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया।

     

     

    जबकि हेठार क्षेत्र के सरकोनी, सेमौरा, करमा, भिलमा, अमडीहा, चन्द्रपुरा, नाउ भिलमा, सोनपुरा, बलियारी, पतीला, जमुआ, चोका, बेलहथ, नारायणपुर आदि गांवों में हजारों एकड़ में धान, अरहर, तील व मूंगफली की फसल पंडी नदी की बाढ़ में डूब गया। गड़ाखुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह व दर्जनों किसानों ने बताया कि नारायणपुर पूल के बगल में बने डायवर्शन से बाढ़ का पानी नही निकलने से सैकड़ो एकड़ में लगे धान की फसल पंडी नदी की बाढ़ में डूबा हुआ है।जिससे फसलों के नुकशान होने की संभावना बढ़ गयी है।

    वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने कहा की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में गिरे मिट्टी का घर व फसलों की हुई नुकसान की जांच कर उचित मुआवजा हेतु वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचोरांटी नदी में बह गया एक 65 वर्षीय बुजुर्ग
    Next Article गोल्डन टेंपल पहुंचे राहुल गांधी, लंगर हाल में सेवा करके जूठे बर्तन भी किये साफ

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.