Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चोरांटी नदी में बह गया एक 65 वर्षीय बुजुर्ग
    Breaking News झारखंड

    चोरांटी नदी में बह गया एक 65 वर्षीय बुजुर्ग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : पिछले 11 घंटा तक लगातार हुई बारिश ने आफत मचा दी है। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडी निवासी 65 वर्षीय कमला ठाकुर चोरांटी नदी में बह गए। घटना सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह उक्त नदी को पार कर घर से बाजार आ रहे थे। इसी दौरान नदी में आई बाढ़ की तेज बहाव में गिर पड़े और बह गए। सोमवार की दोपहर तक लगातार खोजबीन जारी रहा। खबर लिखे जाने तक लापता व्यक्ति का कुछ भी पता नहीं चल सका था। वे जहाँ गिरे थे वहां से लगभग 500 मीटर की दूरी पर नदी में उनकी लुंगी बरामद हुई है। कांडी पंचायत के युवा मुखिया विजय राम ने दरियादिल दिखाते हुए सुबह से ही स्थानीय गोताखोर को खोजबीन कार्य में लगाए हुए थे। जहां सैकड़ों लोग युवा मुखिया का सहयोग कर रहे थे। मुखिया ने बताया कि दो किमी दूर अर्थात सड़की गांव तक नदी में खोजा गया। फिर भी कुछ पता नहीं चल सका।

     

     

    उक्त नदी में बह गए कमला ठाकुर को खोजबीन करने के दौरान सड़की गांव निवासी 30 वर्षीय अमरजीत मेहता को एक जहरीले सांप ने काट लिया। कांडी पंचायत के युवा मुखिया विजय राम के द्वारा 108 एम्बुलेंस से अमरजीत को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया।

     

     

    वहीं भजनीया गांव से गोताखोरों को मंगवाने की बात चल रही थी। नदी में बह गए बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी बिफनी देवी व चार पुत्र को छोड़ गए। लापता व्यक्ति के काफी खोज बिन के बाद भी नही मिलना आश्चर्य की बात है।घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उधर पुलिस भी नदी में बहे कमला ठाकुर की खोज बिन कर रही थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगौड़ सेवा संघ का 33वाँ स्थापना दिवस 2 अक्टूबर को सनराईज पब्लिक स्कूल गालुडीह में मनाया गया
    Next Article गढ़वा : भारी बारिश से मच गई तबाही

    Related Posts

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.