Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा :बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित हो कर टक्कर मारी, एक छात्र घायल
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा :बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित हो कर टक्कर मारी, एक छात्र घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत डूमरसोता गांव निवासी बालेश्वर पाल का 12 वर्षीय पुत्र राहुल पाल घायल हो गया। घटना बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल साईकल पर सवार था, जिसमें बाइक संख्या JH 14J 7339 सवार युवक ने अनियंत्रित हो कर टक्कर मार दी, जिससे राहुल घायल हो गया। यह घटना जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के निकट घटी। उसी वक्त पुलिस की गाड़ी आ रही थी,

     

     

     

    जिसकी मदद से राहुल को ईलाज के लिए कांडी अस्पताल ले जाया गया। राहुल के हांथ में केहूनी के पास व सीने में चोटें आई हैं। वहीं अस्पताल में दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर व युवा समाजसेवी बाबू खान घायल राहुल को देखने पहुंचे। राहुल राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय के पांचवी कक्षा का छात्र है। राहुल अपने घर से कह कर निकला था की मैं स्कूल जा रहा हूं, लेकिन वह स्कूल नहीं आया था।
    इस सम्बंध में जमा दो उच्च विद्यालय की प्राचार्या विद्यानी बाखला से जानने के लिए शशांक शेखर व बाबू खान विद्यालय पहुंचे, जहां प्राचार्या से पूछे जाने पर उन्होंने वर्ग शिक्षक को उपस्थिति रजिस्टर लेकर ऑफिस में बुलाया। दर्ज उपस्थिति जांच करने पर पाया गया की राहुल अनुपस्थित है। वहीं प्राचार्या विद्यानि बाखला ने कहा की अभिभावकों में कमी है की वे अपने बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं। कुछ बच्चे बिना यूनिफॉर्म के ही विद्यालय पहुंच जाते हैं, जिससे पता नहीं चल पाता है की बच्चा मेरे ही विद्यालय का है या अन्य विद्यालय का।

     

     

     

    जबकि दृष्टियुथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा है की अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। साथ ही अपने बच्चों को ठीक तरीके से तैयार करा कर ससमय विद्यालय भेजें। अभिभावक यह भी ध्यान रखें की आपका बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है की स्कूल के गेट के पास बैरिकेटिंग की व्यवस्था हो, जिससे वाहन चालक वाहन को धीमी गति में चलाएं। उन्होंने कहा की विद्यालय में प्रत्येक तीन महीने पर होने वाली बैठक में अभिभावक अवश्य उपस्थित हों, जिससे बच्चों की शिक्षा, शिक्षकों का कर्तव्य, विद्यालय की कमियां व समस्याओं के सम्बंध में पता चल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पदाधिकारियों संग की बैठक ,76वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा
    Next Article इंटक के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पदाधिकारी एवं जिला कांग्रेस के द्वारा जोरदार स्वागत

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.