Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंगोत्री धाम के कपाट खुले: पीएम मोदी के नाम की गई पहली पूजा, सीएम ने कहा- ऐतिहासिक होगी यात्रा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म

    गंगोत्री धाम के कपाट खुले: पीएम मोदी के नाम की गई पहली पूजा, सीएम ने कहा- ऐतिहासिक होगी यात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. जय मां गंगे के जयकारों के साथ मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां कपाटोद्घाटन के दौरान मौजूद रहे। कपाट खुलने के साथ ही धाम में सबसे पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से कराई गई। कपाटोद्घाटन के मौके पर सीएम धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होगी।

    कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल के बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। वर्ष 2020 व 2021 में चारधामों के कपाट खुलने से पहले कोरोना की पहली व दूसरी लहर में संक्रमण चरम पर था। जिससे कपाट खुलने के बाद भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के बिना सन्नाटा था। लेकिन इस बार भक्तों में भी चारधाम यात्रा को लेकर खासा उत्साह है।
    सरकार को भी इस बार चारधाम यात्रा के ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। लेकिन भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने से व्यवस्थाओं को लेकर सरकार के सामने चुनौती भी है। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शन के लिए खुल गए हैं। जबकि केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यात्रा अच्छी होगी। कई सामाजिक संस्थाएं व संगठन भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद यात्रा पूरी क्षमता के साथ शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से हमारे लिए चुनौती भी है। सरकार व प्रदेश के लोग मिल कर यात्रा को सफल बनाएंगे।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,डीजीपी अशोक कुमार, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, डीएम अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाल गाड़ियों की कमी से नमक की आपूर्ति पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव
    Next Article जन विश्वास यात्रा के जरिए जनता का आशीर्वाद लेने निकले अंकित आनंद

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन के बाहर सड़क हादसे में युवक की मौत

    September 26, 2026

    बरियारपुर पूर्वी गांव में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

    September 26, 2026

    *गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल लाई रंग, बखरी में बनेगा प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम*

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन के बाहर सड़क हादसे में युवक की मौत

    बरियारपुर पूर्वी गांव में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

    *गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल लाई रंग, बखरी में बनेगा प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम*

    पेड़ से टकराई पटना से हसनपुर-बिथान जा रही बस, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल

    दिनकर जयंती के अवसर पर सिमरिया में विराट कवि सम्मेलन आयोजित।बीहट।यदुनंदन।दिनकर स्मृति विकास समिति, स

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.