Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल तो बढ़ी महंगाई, फल और सब्जियों की कीमत पर दिख रहा असर
    Breaking News Business

    महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल तो बढ़ी महंगाई, फल और सब्जियों की कीमत पर दिख रहा असर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई तेजी का असर अब साफ-साफ दिखने लगा है. कीमत में आई तेजी के कारण कई ट्रंसपोर्टर्स ने मालभाड़े को बढ़ा दिया है. इसके कारण जरूरत की चीजें भी आने वाले दिनों में महंगी हो सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रक ऑपरेटर्स ने तो ट्रक का किराया बढ़ा ही दिया है, अब बस चालक किराया बढ़ाने की मांग कर रह हैं. किराया नहीं बढ़ाने पर उन्होंने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रक ऑपरेटर्स ने किराए में 15-20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसके बावजूद किराए को धीरे से बढ़ाया गया है. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल इसे इंफ्रास्ट्रक्चर, माइनिंग और कच्चे माल की ढुलाई पर लागू किया गया है. ट्रक ऑपरेटर्स का कहना है कि अगर डीजल के दाम में कटौती नहीं की जाती है तो सभी सेक्टरों में किराया बढ़ जाएगा. डीजल किराया बढ़ने से खासकर खाद्य पदार्थों की कीमत पर तेजी से असर होता है जिससे फूड इंफ्लेशन बढ़ जाता है.

    आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल का रेट 90.93 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 97.34 रुपए, कोलकाता में 91.12 रुपए, चेन्नई में 92.90 रुपए और नोएडा में 89.10 रुपए प्रति लीटर है. उसी तरह डीजल का भाव दिल्ली में 81.32 रुपए, मुंबई में 88.44 रुपए, कोलकाता में 84.20 रुपए, चेन्नई में 86.31 रुपए और नोएडा में 81.63 रुपए प्रति लीटर है.

    रिटेल मार्केट में कीमतों में उछाल

    फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, रिटेल मार्केट में तेल की कीमतों में तेजी का साफ-साफ असर दिखने लगा है. सरसों का तेल जो पहले 150 रुपए मिल रहा था अब वह 165 रुपए पर पहुंच चुका है. सोयाबिन रिफाइन तेल 120 से 140 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुका है. अरहड़ दाल 85 रुपए से 125 रुपए और चना दाल 55 रुपए से 65 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुका है.

    50 हजार सिंगल ट्रक मालिक होंगे बेरोजगार

    बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, डीजल की कीमत में आई तेजी के कारण करीब 50 हजार ट्रक मालिक बिजनेस से बाहर निकल जाएंगे. ये सिंगल ट्रक ओनर्स हैं. BLR लॉजिस्टिक्स के मालिक अशोक गोयल ने कहा कि सड़क पर पहले से ही डिमांड के हिसाब से ज्यादा ट्रक हैं. डीजल की कीमत में तेजी का कारण यह संख्या घटेगी और सिंगल ट्रक ओनर्स बुरी तरह से प्रभावित होंगे. दरअसल सिंगल ट्रक मालिक बड़े-बड़े ट्रांसपोर्टर्स के लिए काम करते हैं. वे उनके लिए सप्लायर की तरह है. अगर ट्रासपोर्टर संख्या में कटौती करता है तो सिंगल ओनर्स सबसे पहले होंगे. अमूमन एक रूट के लिए ट्रक ऑपरेटर्स जितना चार्ज करते हैं उसमें 50 फीसदी हिस्सा फ्यूल कॉस्ट होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान नेताओं की अपील के बाद भी नहीं माने किसान, गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर
    Next Article नए श्रम कानून से नौकरियां घटने की आशंका, नए नियमों से इंडस्ट्री परेशान

    Related Posts

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.